विशाखापट्टनम से युवक का शव लेकर घर आ रहे थे दो दोस्त, मृतक की पर्ची देखते ही पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापट्टनम में देवरिया जिले के एक मजदूर की मौत हो गई। शनिवार देर रात उसके परिजन शव को लेकर घर आ रहे थे कि उन्हें जनपद की सीमा भागलपुर में रोक लिया। पुलिस ने जांच की तो मृतक की पर्ची पर कोरोना लिखा देख सभी के होश उड़ गए। इसकी जानकारी सीओ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी एक अधेड़ विशाखापट्टनम में रहकर प्रााइवेट नौकरी करता था। तबीयत खराब होने पर उसे सात मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान शख्स की कोरोना जांच भी कराई गई और उसी रात उसकी मौत भी हो गई थी। इस दौरान देवरिया जिले के ही उसके दो साथी उसके शव को एंबुलेंस से लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
बलिया में हुआ अंतिम संस्कार
अभी वे देवरिया जिले के सीमा में प्रवेश करते कि उन्हें भागलपुर चेक पोस्ट रोक लिया गया। पर्ची पर कोविड लिखा हुआ था। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ व चिकित्सक भी पहुंच गए। चिकित्सक रंजित कुशवाहा का कहना है कि पर्ची पर कोविड लिखा है, इस लिए यह संदिग्ध है, सीओ दिनेश सिंह का कहना है कि स्वजनों से बात हुई है। परिजन हृदय रोगी बता रहे हैं। पर्ची पर कोविड लिखे होने के चलते सतर्कता बरती जा रही है। उच्चाधिकारियों का जो आदेश होगा उसका अनुपालन कराया जाएगा।
वहीं रविवार सुबह प्रशासन के आदेश पर मृतक के परिजनों ने बलिया जिले के सरयू तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।