फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police station will not live up to trust of public will be changed

Gorakhpur: बदले जाएंगे जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे थानेदार, एडीजी ने जारी की सूची

Tue, 29 Nov 2022 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Nov 2022 01:59 PM IST
सार

पुलिस की कार्यप्रणाली, जनता के प्रति व्यवहार एवं जनसमस्याओं के निस्तारण के संबंध में प्रत्येक महीने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के जरिए वोटिंग कराई जाती है। आम लोग इसमें वोट देकर बताते है कि किस थाने की पुलिस का काम बेहतर है और किसका खराब है।

विज्ञापन
police station will not live up to trust of public will be changed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के जरिए कराई गई वोटिंग में लगातार तीन महीने तक बाटम-5 में रहे थानेदारों को बदला जाएगा। जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे हर जिले के पांच बॉटम-5 थानों की सूची एडीजी जोन अखिल कुमार ने जारी कर एसएसपी/एसपी को निर्देश दिया है। वहीं, बेहतर काम करने वाले हर जिले के पांच थानों के प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस की कार्यप्रणाली, जनता के प्रति व्यवहार एवं जनसमस्याओं के निस्तारण के संबंध में प्रत्येक महीने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के जरिए वोटिंग कराई जाती है। आम लोग इसमें वोट देकर बताते है कि किस थाने की पुलिस का काम बेहतर है और किसका खराब है।
विज्ञापन


इसी के आधार पर लगातार तीन महीने तक खराब और बेहतर काम करने वालों की सूची बनाई गई है। बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहित और खराब काम वालों को बदलने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोरखपुर के बॉटम- 5 (जनता की नजर में खराब) थाने
कैंपियरगंज, सिकरीगंज, राजघाट, पीपीगंज, बेलीपार

गोरखपुर के टॉप- 5 थाने (जनता की नजर में बेहतर) थाने
बेलघाट, कैंट, शाहपुर, गीडा, गुलरिहा

देवरिया के बॉटम-5 थाने
भाटपाररानी, सुरौली, श्रीरामपुर, बरहज, बरियारपुर

देवरिया के टॉप-5 थाने
महिला थाना, कोतवाली, भलुअनी, तरकुलवा, महुआडीह

कुशीनगर के बॉटम-5 थाने
महिला थाना, कप्तानगंज, जटहाबाजार, तरयासुजान, विशुनपुरा

कुशीनगर के टॉप-5 थाने
बरवापट्टी, सेवरही, पटहेरवा, कोतवाली पड़रौना, रामकोला

महराजगंज के बॉटम-5 थाने
चौक, महिला थाना, बृजमनगंज, पुरंदरपुर, श्यामदेउरवा

महराजगंज के टॉप-5 थाने
कोल्हुई, बरगदवां, सोनौली, कोतवाली, नौतनवां

बस्ती जिले के बॉटम-5 थाने
हर्रैया, परशुरामपुर, गौर, महिला थाना, मुंडेरवा

बस्ती जिले के टॉप-5 थाने
वाल्टरगंज, रुधौली, छावनी, पैकोलिया, नगर

संतकबीरनगर के बॉटम-2 थाने
धनघटना, महिला थाना

संतकबीरनगर के टॉप-2 थाने
मेंहदावल, दुधारा

सिद्धार्थनगर के बॉटम-5 थाने
उसका बाजार, भवानीगंज, ढेबरुआ, बांसी, डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर के टॉप-5 थाने
कपिलवस्तु, खेसरहा, शिवनगर डिडई, जोगिया उदयपुर, मिश्रौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed