{"_id":"6103e1c4f8080e0f4f4c8ea8","slug":"police-special-campaign-on-history-sheeters-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: हिस्ट्रीशीटरों पर चला पुलिस का स्पेशल अभियान, दी जा रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: हिस्ट्रीशीटरों पर चला पुलिस का स्पेशल अभियान, दी जा रही दबिश
Fri, 30 Jul 2021 04:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 04:55 PM IST
सार
एएसपी और सीओ की अगुवाई में मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत गांव में हिस्ट्रीशीटरों घर पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने पर अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस एक्शन मोड में हैं। गुरुवार देर शाम एएसपी के अगुवाई में पुलिस टीम ने मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत गांव में छह थानों की फोर्स के साथ चिह्नित अपराधियों के घर दबिश दी। इस दौरान कोई घर पर नहीं मिला। मगर उनके घर से चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र का गोपीजोत गांव पशु तस्करी, चोरी, डकैती जैसे अपराधियों को चिह्नित किया गया है। यहां के कई अपराधी जेल में हैं तो कई की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह सहित छह थानों की पुलिस ने गोपीजोत गांव में पहुंचे। यहां हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर जाकर पूछताछ की। उनके बारे में जानकारी ली। इसके बाद घर की तलाशी में कई स्थानों से चाकू बरामद किए।
विज्ञापन
वहीं, बड़े अपराधियों में शुमार भगवानपुर गांव निवासी राजू इस्माइल के घर भी पुलिस टीम गई। उसके लोकेशन के बारे में जानकारी ली। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी गांव में है जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष मोहाना जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष लोटन अभिमन्यु सिंह, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु महेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सदर केडी सिंह, थानाध्यक्ष हो उसका अजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी और महिला पुलिस मौजूद रही।