{"_id":"61b48b8effdcd818d43dc093","slug":"police-sent-accused-of-molesting-to-jail-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, टॉफी के बहाने बच्ची से कर रहा था गलत हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, टॉफी के बहाने बच्ची से कर रहा था गलत हरकत
Sat, 11 Dec 2021 04:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले में चार साल की बच्ची के साथ टॉफी देने के बहाने दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे के करीब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास में ही रहने वाला युवक नशे में पहुंच गया और उसे टॉपी का लालच देकर अपने पास बुला लिया था। बाद में एक प्राइवेट स्कूल के पीछे बने चबूतरे पर लेकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा था।
विज्ञापन
इसी बीच कुछ लोग वहां पर पहुंच गए और शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन