फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police returned bag of chartered accountant of Government of Australia after lost in Gorakhpur

खुशखबर: गोरखपुर में खोया ऑस्ट्रेलिया सरकार के चार्टर्ड अकाउंटेंट का बैग, पुलिस ने खोज निकाला

Thu, 28 Apr 2022 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Apr 2022 10:00 AM IST
सार

राजकुमार दुबे बड़हलगंज के भीटी दुबे महुआपार ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं। वह ऑस्ट्रेलिया सरकार के चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। बुधवार की रात वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरे। वहां रोडवेज बस से गांव के लिए निकले। रास्ते में कौड़ीराम में उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब हो गया है।

 

विज्ञापन
Police returned bag of chartered accountant of Government of Australia after lost in Gorakhpur
शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बैग को तलाश कर उन्हें लौटा दिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर पुलिस ने बुधवार की रात ऑस्ट्रेलिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट का बैग खोज निकाला। बैग खोने से 50 हजार कर्मचारियों के वेतन पर संकट आ गया था। गोरखपुर पुलिस ने अपनी ईमानदारी व प्रयासों से इसे टाल दिया। दरअसल, आस्ट्रेलिया में वहां के सरकार के चार्टर्ड अकाउंटेंट का गोरखपुर में बैग खो गया था। शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने उनके खोए बैग को महज 90 मिनट में तलाश कर लौटा दिया। जिसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पुलिस के कार्यशैली व ईमानदारी की खूब प्रशंसा की।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राजकुमार दुबे मूल रूप से गोरखपुर के बड़हलगंज के भीटी दुबे महुआपार ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं। वह ऑस्ट्रेलिया सरकार के चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। उनके पैतृक निवास पर उनके एक करीबी परिजन की बीते 25 अप्रैल को मौत हो गई थी। इमरजेंसी हालत में वह घर आ रहे थे। बुधवार की रात करीब 8 बजे वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरे। गोरखपुर से वह रोडवेज बस से गांव के लिए निकले। रास्ते में कौड़ीराम में उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब हो गया है।
विज्ञापन


बैग में उनका आई फोन, लैपटाप, पासपोर्ट, सरकारी बैंक डिटेल, नगद रुपये व अन्य जरूरी कागजात थे। लैपटाप व अन्य कागजात न मिलने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के करीब 50 हजार कर्मचारियों के मासिक वेतन पर संकट आ जाता। जिसके बाद वह आसपास के लोगों से पूछताछ कर बांसगांव के कौड़ीराम पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भोजन, चाय व नाश्ता कराने के बाद जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राजकुमार दुबे ने पुलिस से बताया कि रास्ते में एक व्यक्ति उतरा था। जिसके बाद से ही बैग नहीं है। इसके बाद सीओ बांसगांव अंजनी कुमार पांडेय व कार्यवाहक चौकी इंचार्ज रितेश सिंह ने उस व्यक्ति का हुलिया एवं डिटेल पता किया। साथ ही सर्विलांस टीम की मदद से उस व्यक्ति का लोकेशन ट्रैक कराया। जिसके बाद पता चला कि बस से उतरने वाला व्यक्ति कौड़ीराम कस्बे में ही है।

पुलिस कस्बे में तलाश कर उस व्यक्ति को ढूंढ लिया। उस व्यक्ति ने बताया कि वह गलती से भूलवश वह बैग लेकर उतर गया था। पुलिस को बैग की तलाश करने में कुल 90 मिनट लगे। पुलिस ने रात करीब 9:30 बजे बैग को उसके स्वामी राजकुमार दुबे को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed