{"_id":"61e551207a9179314836715b","slug":"police-rescued-girl-who-came-out-of-house-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर से खुदकुशी करने निकली युवती को पुलिस ने बचाया, एसएसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर से खुदकुशी करने निकली युवती को पुलिस ने बचाया, एसएसपी ने किया सम्मानित
Mon, 17 Jan 2022 04:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jan 2022 04:51 PM IST
सार
एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस वालों को सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गश्त पर निकली राजघाट पुलिस ने 11 जनवरी की रात पुलिस ने एक युवती को खुदकुशी करने से बचा लिया। युवती घर से किसी बात पर नाराज होकर निकली थी और राप्ती नदी की ओर जा रही थी। रास्ते में हार्बर्ट बंधे पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ में उसने खुदकुशी की बात बताई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने समझाया और फिर परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। सोमवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस वालों को सम्मानित किया।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे चौकी इंचार्ज टीपीनगर अनूप कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह व कांस्टेबल अंजनी राय हर्बर्ट बंधे से ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ पैदल गश्त करते हुए आ रहे थे। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से हर्बर्ट बंधे की ओर एक 18 वर्ष की युवती को पैदल ही रोते हुए जाते हुए दिखी।
विज्ञापन
जाकर पूछताछ किया गया तो कुछ भी नहीं बता रही थी। तत्काल थाना कार्यालय से महिला कांस्टेबल अन्नू सिंह को बुलाया गया और फिर चौकी ट्रांसपोर्ट नगर पर लाकर उससे महिला कांस्टेबल द्वारा पूछताछ की गई तो युवती ने बताया कि मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या करने जा रही हूं। इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उसके परिजनो को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
एसएसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस वालों को सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्य की सराहना की।