फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police reached house of history sheeter absconded leaving village

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंची पुलिस, गांव छोड़कर हुआ फरार

Thu, 13 Apr 2023 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Apr 2023 11:12 AM IST
सार

ओमप्रकाश हत्या के एक मामले में नवंबर 2022 में जमानत पाकर रिहा हुआ है। इसके बाद मार्च में एक गांव में आयोजित समारोह में वह शामिल होने गया था। इस दौरान उसने पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी। कुछ दिन पहले उसका फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन
Police reached house of history sheeter absconded leaving village
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर पीपीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बभन्नर के नयनसर गांव में पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, हिस्ट्रीशीटर के घर पर पुलिस को ताला बंद मिला। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर हर्ष फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। खबर है कि आरोपी ओमप्रकाश की जमानत को निरस्त कराने के लिए पुलिस रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश हत्या के एक मामले में नवंबर 2022 में जमानत पाकर रिहा हुआ है। इसके बाद मार्च में एक गांव में आयोजित समारोह में वह शामिल होने गया था। इस दौरान उसने पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 1600 करोड़ की जालसाजी करने के आरोपी, पांच साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसका फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद ही आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस उसकी तलाश में उसके घर पहुंची थी।

एसओ पीपीगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गांव में पुलिस गई थी। उसकी जमानत निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed