फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police QRT will deal with every problem in Gorakhpur

Gorakhpur Police: हर मुसीबत से निपटेगी पुलिस की क्यूआरटी, कमांडो ट्रेनिंग पूरी कर लौटे पुलिसकर्मी

Sat, 02 Jul 2022 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Jul 2022 10:26 AM IST
सार

विशेष दस्ते में शामिल पुलिस वालों को चाकू से प्रहार, निहत्थे मुकाबला, हथियार संचालन एवं सुरक्षा के दृष्टि से टैक्टिकल मूवमेन्ट का तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

विज्ञापन
Police QRT will deal with every problem in Gorakhpur
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस की कमांडो टीम तैयार हो गई है। पांच दरोगा और 20 सिपाहियों का गोरखा रेजीमेंट में कमांडो प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया। जिले में लौटने के बाद इन्हें सक्रिय कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल, गोरखनाथ मंदिर के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर टीम सक्रिय रहेगी। इसके अलावा कोई अप्रिय घटना होने पर तत्काल टीम मोर्चा संभाल लेगी।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के बाद सीएम सिटी की सुरक्षा और पुख्ता की जा रही है। इसे लेकर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई की पहल पर जिले में पांच विशेष क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) गठित की गई है। इस टीम को गोरखा रेजिमेंट के कमांडो के साथ प्रशिक्षण दिलाया गया है। एक टीम गोरखनाथ मंदिर और दूसरी एयरपोर्ट की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन


दो क्यूआरटी वीआईपी मूवमेंट के लिए सुरक्षित रहेगी। वहीं एक क्यूआरटी को रिजर्व रखा जाएगा। एसपी सिटी का मानना है कि मुख्यमंत्री का जिला होने की वजह से गोरखपुर में सुरक्षा को लेकर कई तरह की चुनौतियां होती हैं। शहर में वीआईपी का दौरा लगातार होता है। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, एयरपोर्ट आदि स्थानों पर समय-समय पर सुरक्षा की जरूरत महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसे देखते हुए एसपी सिटी ने पहल करके क्यूआरटी गठित करने की रणनीति बनाई। इस टीम में शामिल पुलिसकर्मी हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। हर क्विक रिस्पांस टीम में एक सब इंस्पेक्टर और चार सिपाही शामिल किए गए हैं।

ऐसी परिस्थितियों से निपटने में दक्ष हुई टीम

विशेष दस्ते में शामिल पुलिस वालों को चाकू से प्रहार, निहत्थे मुकाबला, हथियार संचालन एवं सुरक्षा के दृष्टि से टैक्टिकल मूवमेन्ट का तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

खुखरी हमले से भी निपट लेगी टीम

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के दौरान सामने आया था कि धारदार हथियार से हुए हमले से निपटने में पुलिस वाले दक्ष नहीं थे। यही वजह है कि एसपी सिटी की पहल पर खुखरी से निपटने की ट्रेनिंग भी विशेष दस्ता ने हासिल की है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पांच क्यूआरटी गठित की गईं हैं। एक टीम में पांच पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। गोरखा रेजिमेंट में इनकी कमांडो ट्रेनिंग हुई है। एक टीम गोरखनाथ मंदिर, एक एयरपोर्ट और दो टीमें वीआईपी सुरक्षा सहित अन्य मामलों के लिए हर वक्त मुस्तैद रहेंगी। एक टीम को रिजर्व रखा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed