फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Police protecting former block chief, questions on investigation

Gorakhpur News: 'पूर्व ब्लॉक प्रमुख को बचा रही पुलिस', पीड़ित महिला ने लगाए आरोप - जांच पर सवाल

Thu, 27 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 01:20 AM IST
सार

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे विशाल चंद जायसवाल ने बुधवार को एडीजी से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता को परिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते फंसाया गया है। विशाल ने बताया कि उनके पास होटल का सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बुलाने पर उनके पिता सिर्फ 12 सेकंड के लिए कमरे में गए थे।

विज्ञापन
Gorakhpur Police protecting former block chief, questions on investigation
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईश्वर चंद जायसवाल पर दुष्कर्म की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। महिला का आरोप है कि भारी दबाव के बीच कैंट थाने में भले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बीते 28 अक्तूबर को होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके बाद उसने कई बार कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन चार नवंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बाद भी पुलिस ने उनसे बयान दर्ज कराने में टालमटोल की।
विज्ञापन


वह सीएम योगी से मिलीं, तब जाकर 14 नवंबर को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में पुलिस लगातार लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के बेटे का पलटवार, बोला- पिता को फंसाया गया
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे विशाल चंद जायसवाल ने बुधवार को एडीजी से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता को परिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते फंसाया गया है। विशाल ने बताया कि उनके पास होटल का सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बुलाने पर उनके पिता सिर्फ 12 सेकंड के लिए कमरे में गए थे।


इतने समय में कोई अनैतिक हरकत कैसे कर सकता है। यह आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत है। विशाल ने यह भी दावा किया कि महिला ने खुद अपने होटल का ऑनलाइन भुगतान किया, जिससे यह साफ होता है कि वह खुद होटल पहुंची और साजिश के तहत किसी के इशारे पर आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया कि एडीजी ने मुलाकात के बाद एसएसपी को व्यक्तिगत निगरानी में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed