{"_id":"62511ec7dac29d042a2e08d0","slug":"police-picked-up-five-tantriks-in-bansgaon-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसगांव हत्याकांड: पांच तांत्रिकों को पुलिस ने उठाया, तंत्र-मंत्र के चक्कर में किशोर की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसगांव हत्याकांड: पांच तांत्रिकों को पुलिस ने उठाया, तंत्र-मंत्र के चक्कर में किशोर की हुई थी हत्या
Sat, 09 Apr 2022 11:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:21 AM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शव के पास रोते बिलखते परिजन। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बहोरवा गांव में सात साल के बालक लक्ष्य राजभर की हत्या के मामले में पुलिस, पांच तांत्रिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक की तहकीकात में तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या की आशंका बलवती हो रही है।
विज्ञापन
खबर है कि वारदात के शिकार लक्ष्य के परिवार की करीबी तीन महिलाओं से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। तीनों नवरात्रि के पहले दिन एक तांत्रिक के पास गई थीं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दो अप्रैल को लापता लक्ष्य का शव 6 अप्रैल की सुबह झाड़ी में मिला था। उसके दोनों हाथ पीछे करके बांधे गए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। नवरात्रि के पहले दिन लापता होने और हाथ बांधने में लाल कपड़े का इस्तेमाल होने की वजह से पुलिस घटना को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रही है। इसके बाद ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद उनसे कुछ खास हासिल न होने पर शुक्रवार को पुलिस ने पांच तांत्रिकों को हिरासत में ले लिया। ये सभी, मृत लक्ष्य के परिवार की करीबी महिलाओं से पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए हैं। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।