फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police personnel will be deployed on rooftops along the Tiranga Yatra route; over 400 personnel will handle security.

Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा मार्ग की छतों पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी, 400 से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा

Mon, 10 Aug 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police personnel will be deployed on rooftops along the Tiranga Yatra route; over 400 personnel will handle security.
गोरखपुर। शहर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। यात्रा मार्ग और आसपास के इलाकों में 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से मार्ग पर पड़ने वाले मकानों, दुकानों और उनकी छतों को भी निगरानी के दायरे में रखा गया है। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

यात्रा नगर निगम से शुरू होकर गांधी प्रतिमा होते हुए महाराणा प्रताप प्रतिमा और रेलवे स्टेशन तक जाएगी। यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने अलग-अलग स्थल निर्धारित किए हैं। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यात्रा के आगे और पीछे भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के तहत यात्रा मार्ग पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि निगरानी के दौरान किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर संबंधित टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने अलग से तैयारी की है। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए जरूरी स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखना भी प्राथमिकता रहेगी। सुरक्षा में शहर के अलावा आस पास के जिलों की फोर्स भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed