फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police opened the history sheet of three miscreants

Gorakhpur News: मिट्टी ठेकेदार को गोली मारने वाले सहित तीन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली

Wed, 26 Apr 2023 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police opened the history sheet of three miscreants
- चिलुआताल और गुलरिहा पुलिस की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई, होगी नियमित निगरानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल के मोहरीपुर में मिट्टी ठेकेदार कृष्ण मोहन यादव को गोली मारने के मुख्य आरोपी शक्ति चौहान सहित तीन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। चिलुआताल और गुलरिहा पुलिस की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। अब इनकी नियमित निगरानी की जाएगी।

बरगदवां गांव निवासी शक्ति चौहान के अलावा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी व बनगाई निवासी अमरजीत निषाद उर्फ मिट्ठू व अरविंद निषाद की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 19 अप्रैल की रात में चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मिट्टी ठेकेदार कृष्ण मोहन यादव को शक्ति चौहान ने अपने साथी संग मिलकर गोली मार दी थी। घटना के बाद पुलिस तलाश में जुटी थी, लेकिन 20 अप्रैल को वह पुराने मामले में जमानत निरस्त कराकर कोर्ट में हाजिर हो गया था। अब पुलिस ने उसके पुराने मामलों को देखते हुए हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। बदमाश शक्ति चौहान पर लूट, हत्या की कोशिश, चोरी व गैंगस्टर एक्ट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। अमरजीत निषाद उर्फ मिट्ठू व अरविंद निषाद पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed