Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police on alert regarding security; DIG and SSP conduct foot patrol.

Gorakhpur News: सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी और एसएसपी ने किया पैदल गश्त

Sat, 07 Nov 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Police on alert regarding security; DIG and SSP conduct foot patrol.
गोरखपुर। धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को डीआईजी रेंज एस. चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन की स्थिति देखी। साथ ही पटाखों की दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की जांच की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, त्योहारों के मद्देनजर एसपी उत्तरी ने चौरीचौरा थाना क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, बाजारों में सतर्क निगरानी करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गश्त में प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed