फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police mistook a man Corona suspect and sent him to hospital in Gorakhpur

Coronavirus: नौकरी तो नहीं मिली, बेरोजगारी में पुलिस ने कोरोना संदिग्ध समझकर भेजवाया अस्पताल

Sat, 28 Mar 2020 01:42 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Mar 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
police mistook a man Corona suspect and sent him to hospital in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मऊ का रहने वाला एक युवक शहर में नौकरी के लिए आया था। युवक को नौकरी तो नहीं मिली लेकिन कोरोना का संदिग्ध बताकर उसे पुलिस ने अस्पताल जरूर भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के डर की वजह से युवक बिना कुछ कहे एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भी आ गया। जांच के दौरान पूरी तरह से स्वस्थ्य निकला। जानकारी पर सीएमओ ने युवक को रैन बसेरे में रहने के लिए भिजवाया है।  मऊ का रहने वाला एक युवक 21 मार्च को गोरखपुर के एक होटल में नौकरी के लिए आया था। उस दिन बात नहीं बनी अगले दिन जनता कर्फ्यू हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद 23 मार्च से लॉकडाउन में युवक फंस गया और उसके पास जाने के रुपये तक नहीं। शुक्रवार को वह शहर में घूम रहा था। पुलिस की नजर पड़ी तो पूछताछ शुरू किया। जैसे ही युवक ने मऊ का जिक्र किया तो पुलिसकर्मियों ने 108 नंबर एंबुलेंस पर फोन करके यह सूचना दी कि कोरोना का मरीज घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आनन-फानन पर एंबुलेंस कर्मी पीपीई किट पहनकर पहुंचे और जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर जांच के दौरान युवक को कोई भी बीमारी नहीं मिली। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली और इसकी सूचना सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी को दी।


सीएमओ ने युवक के रहने और खाने की व्यवस्था कराते हुए उसे रैन बसेरे में भेजवाया। युवक ने बताया कि बिना बात के पुलिस ने जांच के लिए एंबुलेंस से भेजवा दिया। पुलिस की डर की वजह से मजबूरन आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed