फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police man sudden death in Maharajganj

देवरिया: महाराजगंज में तैनात सिपाही की मौत, परिवार में कोहराम

Wed, 31 Mar 2021 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 Mar 2021 03:21 PM IST
सार

  • सिपाही की मौत घर में मचा कोहराम
  • अवकाश पर घर आया था सिपाही

विज्ञापन
Police man sudden death in Maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवकाश पर अपने घर आए महाराजगंज जनपद में तैनात एक सिपाही की बुधवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए। जहां इमरजेंसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


महुआडीह थाना क्षेत्र के पिरहियां गांव निवासी लालजी (50) पुत्र महादेव महाराजगंज पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात थे। करीब 15 दिन पहले अवकाश लेकर घर आए थे। सुबह करीब 9 बजे अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन


घर के लोगों ने महुआडीह चौराहे के एक डॉक्टर को दिखाया। प्राइवेट डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन लालजी को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर जब उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। उनकी बेटी सोनी, कुमकुम, दीपा और शुभम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। जबकि अहमदाबाद में रहने वाले सिपाही के पुत्र पीयूष को इसकी जानकारी दी गई तो वह भी घर निकल पड़ा। सिपाही की मौत के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed