फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police keeping an eye on 137 electoral rivalries

Gorakhpur News: 137 चुनावी रंजिशों पर पुलिस की नजर, ताकि ना हो खून खराबा

Sun, 14 May 2023 08:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on 137 electoral rivalries
- चुनाव के दौरान विवाद सामने आने पर पुलिस ने तैयार किया डाटा
विज्ञापन

. नियमित निगरानी कर बड़ी वारदात रोकने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शांतिपूर्ण तरीके से नगर निकाय चुनाव कराने के बाद पुलिस अब रंजिशों की जांच कर रही है। कोशिश है कि एक-एक रंजिश की जांच कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि खून खराबा न होने पाए। जिले में आपसी रंजिश के 137 मामले सामने आए हैं, जिसमें शामिल सभी लोगों को पुलिस चेतावनी दे चुकी है और शांतिभंग में कार्रवाई भी कर रही है। एसएसपी ने सभी मामलों में नियमित निगरानी का आदेश भी दिया है।
जानकारी के मुताबिक, निकाय चुनाव के दौरान गांवों-मोहल्लों में आपसी रंजिश में कुछ घटनाएं सामने आई हैं। बांसगांव में तो पुलिस को लाठी भी चलानी थी, वहीं सहजनवां में भी मारपीट की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन दोनों थाना क्षेत्रों के अलावा शहर और देहात के कई इलाकों में छोटे विवाद सामने आए।
विज्ञापन

पुलिस ने तब कार्रवाई तो की ही थी, अब एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने चुनाव बाद भी इन मामलों को गंभीरता से लेने का आदेश दिया है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस सभी छोटे-बड़े मामलों में कार्रवाई कर रही है। साथ ही बीट पुलिस अधिकारी गांव में गश्त के दौरान वहां के स्थानीय लोगों से संपर्क कर रंजिश के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं कोई अंदर-अंदर बड़ी घटना की साजिश तो नहीं चल रही है। अब तक की पुलिस जांच में 137 मामले आए हैं, जिसमें चुनावी रंजिश सामने आई है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो चुका है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जहां कहीं भी चुनावी रंजिश में छोटी ही सही घटना हुई थी, उन सब की जांच कर कार्रवाई करें, ताकि कोई अप्रिय घटना सामने न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed