फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police custody leave to eight people in bhatahat

चेतावनी देकर सेना के जवान समेत आठ छोड़े गए, खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर घर में घुसे थे

Thu, 09 Jan 2020 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
police custody leave to eight people in bhatahat
भटहट ईलाके में इसी स्कार्पियो से आए थे आठ लोग। - फोटो : अमर उजाला
भटहट में गुलरिहा इलाके के कर्महा खुर्द गांव में खुद को पुलिस विभाग की क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर रमेश यादव के घर में घुसने की कोशिश करने के आरोप में पकड़े गए सीआरपीएफ जवान समेत आठ लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया। आरोपित सभी बनारस के रहने वाले हैं। पूछताछ में समाने आया था कि रमेश यादव पर लखनऊ में सीआरपीएफ जवान के भाई के अपहरण का केस दर्ज है। उसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। पुलिस ने कहा है कि बिना विवेचक के वे लोग रमेश के घर नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कर्महा खुर्द निवासी रमेश यादव की पत्नी की सूचना पर स्कार्पियों से आए आठ लोगों को हिरासत में लिया था। रमेश की पत्नी ने अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पता चला कि भटहट इलाके के रमेश यादव को 32 लाख रुपये नौकरी दिलाने के लिए दिए गए थे। नौकरी नहीं लगने पर वे लोग रमेश से रकम वापस मांगने लगे। इसी पर विवाद हो गया और फिर लखनऊ से 21 मई 2019 को शिव बचन लापता हो गए। उनके भाई ने अपहरण का केस दर्ज कराया। फिर तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


भाई के मुताबिक रमेश यादव के घर ही लापता भाई की लोकेशन मिली थी। उसी वजह से वे तलाश में आए थे। इस संबंध में गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। रमेश यादव आरोपित है, लेकिन वे लोग बिना स्थानीय पुलिस को बताए आए थे। इस वजह से चेतावनी दी गई है कि वे बिना पुलिस के वहां पर नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed