फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police caught him at night, took him along, then Vinod of Maharajganj went missing

Gorakhpur News: रात में पुलिस ने पकड़ा, साथ ले गई, फिर लापता हो गया महाराजगंज का विनोद

Wed, 28 Aug 2024 04:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Police caught him at night, took him along, then Vinod of Maharajganj went missing
- रविवार को गीडा इलाके के एकला में ननिहाल जा रहा था विनोद
विज्ञापन

- परिजन पहुंचे थाने, खोजबीन में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महराजगंज जिले के रहने वाले एक युवक को रविवार की रात गीडा थाने के नौसढ़ चौकी की पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई। उसके बाद से ही वह रहस्यमय हाल में लापता हो गया। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिसवालों को कठघरे में खड़ा किया है। जबकि, पुलिसवालों का कहना है कि युवक को रात में बाघागाड़ा के पास ढाबे पर उन्होंने उसे छोड़ दिया था। फिलहाल युवक का पिछले 48 घंटे से कोई सुराग नहीं है। गीडा पुलिस तलाश करने का दावा कर रही है। पूरे इलाके के सीसी टीवी भी खंगाली जा रही है।

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के टोला मोहम्मदपुर निवासी विनोद अपने दो साथियों के साथ 25 अगस्त को मुंबई जाने के लिए निकला था। ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने पर विनोद और उसके साथियों ने ट्रेन छोड़ दी और एकला बाजार स्थित अपने ननिहाल के लिए दोस्तों के साथ निकल गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने रास्ते में शराब पी और एकला चौराहे पर रुके रहे। इस बीच रात करीब 11 बजे दो पुलिसवालों ने तीनों को रोका और इतनी रात घूमने पर टोका।
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि पूर्व प्रधान उसके मामा है वह उन्हीं के घर जा रहा है। फिलहाल पुलिसवालों ने लाठी मारते हुए उन्हें रात में न घूमने की सलाह दी। पुलिसवालों के इस तरह से मारने पर विनोद ने विरोध किया। विनोद का प्रतिकार देखकर पुलिसवाले उसे अपने साथ थाने लेकर निकले। इस दौरान उसका बैग और मोबाइल उसके दाेस्तों को दे दिया। दोनों दोस्त ने किसी तरह से विनोद के घरवालों को इसकी जानकारी दी, उसके बाद सोमवार को उसके ननिहाल और घर के लोग थाने पहुंचे। वहां वे दोनों पुलिसवाले मिल गए जो विनोद को लेकर आए थे। उन पुलिसवालों से विनोद के बारे में परिजनों ने पूछा तो उनका कहना था कि उसे बाघागाड़ा पुल के पास यादव ढाबा पर रात में ही छोड़ दिया था। अब उसके बाद से विनोद की तलाश शुरू हुई है और अभी तक कुछ पता नहीं चला है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहां से विनोद कहां गया यह किसी को पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कोट
विनोद के लापता होने की खबर के बाद से उसकी हर संभावित जगहों पर तलाश की जा रही है। एकला बाजार चौराहे के साथ ही बाघागाड़ा ढाबा और आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वह मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। जहां वह जहां काम करता था, वहां भी संपर्क किया गया है। जल्द ही विनोद के बारे में जानकारी कर उसे ढूंढ निकाला जाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed