{"_id":"5ec911368ebc3e90a074fa37","slug":"police-arrested-two-accused-for-gun-fire-on-car-driver-in-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार सवार पर गोली चलाकर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार पर गोली चलाकर भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Sat, 23 May 2020 05:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 May 2020 05:34 PM IST
सार
- नाकाबंदी का पुलिस ने दो को धर दबोचा
- अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला तीसरा बदमाश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के विक्रमजोत छावनी थाना क्षेत्र के खडैचा गांव में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार सवार पर तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि गोली कार सवार को नहीं लगी लेकिन कार का शीशा टूटने के वजह से कार सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। पुलिस की सक्रियता से दो को आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात लगभग चौगड़वा निवासी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दिया कि वह रामगढ़ के पूर्व प्रधान के घर से लौट रहे थे। इसी बीच खडैचा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनपर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रहा कि गोली उन्हें नहीं लगी, लेकिन गाड़ी का शीशा टूट गया। जिसके चलते उनकी कार सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई।
विज्ञापन
जब उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए और बाइक सवार हमलावार फरार हो गए। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने केनौना संपर्क मार्ग पर नाकेबंदी कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद बाइक सवार तीन युवक तेज गति से आते दिखे। छावनी थाने के गेट के सामने तैनात सिपाहियों ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोक कर दो को धर दबोचा।
विज्ञापन
जबकि एक बदमाश सिपाही की ढीली पकड़ से छूटकर तमंचा लहराते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पुलिस दोनों हमलावरों से देर रात तक पूछताछ करती रही।
शनिवार की सुबह सुनील कुमार सिंह ने इसकी तहरीर थाने में दिया। थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों कि पहचान थाना क्षेत्र के रामगढ खास निवासी अनवर अली व करामात निवासी ग्राम नाल्हीपुर के रूप मे हुई है।
बताया कि पूछताछ में दोनों ने तीसरे बदमाश का नाम प्रदुम्न चौहान निवासी ढोलवापुर बताया, जो अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकला था। इनके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, एक चाकू , बड़ा पेंचकस व एक सरिया बरामद हुआ है। बदमाशों को पकड़ने में उप निरीक्षक अरुण कुमार, इंद्रभूषण सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र गौड़, रोहित यादव, सूरज यादव, इंद्रजीत पासवान शामिल रहे।
बताया कि पूछताछ में दोनों ने तीसरे बदमाश का नाम प्रदुम्न चौहान निवासी ढोलवापुर बताया, जो अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकला था। इनके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, एक चाकू , बड़ा पेंचकस व एक सरिया बरामद हुआ है। बदमाशों को पकड़ने में उप निरीक्षक अरुण कुमार, इंद्रभूषण सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र गौड़, रोहित यादव, सूरज यादव, इंद्रजीत पासवान शामिल रहे।