फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested three accused of looted ac mechanic in gorakhpur

प्रेमिका से शादी करने के लिए दोस्तों के साथ की थी लूट, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Mon, 22 Feb 2021 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three accused of looted ac mechanic in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में एसी मैकेनिक से लूट की घटना के आरोपी दिनेश ने प्रेमिका से शादी का खर्च जुटाने के लिए साथियों के साथ मिलकर घटना अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी दिनेश फरार है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपियों को सरैया पेट्रोल पंप के पास से दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट की बाइक, रकम और कागजात बरामद किए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिलुआताल इलाके के मिर्जापुर निवासी विशाल उर्फ भीम प्रताप, दीपक उर्फ धर्मेंद्र और विंद्रेश कुमार निषाद के रूप में हुई है। फरार मुख्य आरोपी की पहचान मिर्जापुर के दिनेश साहनी के रूप में हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने गुलरिहा थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बीते दस फरवरी को चिलुआताल इलाके के अमवा गांव निवासी एसी मैकेनिक हरिकेश के साथ मारपीट कर लूट की वारदात हुई थी।


पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। इसी बीच सर्विलांस की मदद से शनिवार रात में पता चला कि आरोपित सरैया पेट्रोल पंप के पास मौजूद हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। एक आरोपी दिनेश फरार हो गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed