फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested those accused of selling poor girls

बरेली के युवक को बेची युवती: 63 हजार में शादी के लिए हुआ सौदा, गरीब बेटियों के सौदेबाज बंटी-बबली गए जेल

Sun, 26 Nov 2023 10:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Nov 2023 10:12 AM IST
सार

युवती को खरीदने आए बरेली के युवक पर पुलिस मेहरबान दिखी। उस पर पुलिस ने कार्रवाई से यह कहते हुए तौबा कर लिया कि उसने तहरीर में मदद के नाम पर 63 हजार रुपये देने की बात लिखी है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर उर्फ जयकरन और प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन
Police arrested those accused of selling poor girls
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के युवक से युवती का 63 हजार रुपये में सौदा करने के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उर्फ जयकरन और प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी जयकरन ने पूछताछ में 40 से अधिक युवक-युवतियों की शादी कराने की बात स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


हालांकि, युवती को खरीदने आए बरेली के युवक पर पुलिस मेहरबान दिखी। उस पर पुलिस ने कार्रवाई से यह कहते हुए तौबा कर लिया कि उसने तहरीर में मदद के नाम पर 63 हजार रुपये देने की बात लिखी है। पुलिस ने उसकी मंशा जांचने की जगह उसे पीड़ित बनाकर कार्रवाई कर दी है। जबकि हकीकत यह है कि युवक ने अपनी तहरीर में खुद लिखा है कि उसने शादी के लिए रुपये दिए थे। युवती के सौदेबाजी के आरोपी जयकरन कैंपियरगंज के माधवपुर, जबकि गीता उर्फ प्रियंका रसूलपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरेली के सिरौली मुगलपुर का रहने वाला राजकुमार शादी करने के लिए गोरखपुर आया था। उसने खुद बताया कि अपने फूफा के लड़के शिवपुरी सिरौली के ही प्रशांतदीप और फूफा के साथ कार से शादी करने आया। स्वीकार किया है कि 63 हजार रुपये में युवती से शादी का सौदा तय हुआ था। यहां आने पर जयकरन ने एक युवती को कार में बैठाया और साथ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बेतियाहाता के पास पहुंचने पर युवती शोर मचाने लगी तो लोगों ने कार को रोक लिया। कैंट पुलिस चारों को पकड़कर थाने लाई। देर रात युवती को उसकी मां थाने आकर घर ले गई। इसी के बाद एक बात तो साफ हो गई थी कि युवती की सौदेबाजी की गई है।

पूछताछ में जयकरन ने बताया कि वह हरियाणा और राजस्थान में 40 से अधिक युवतियों की शादी करवा चुका है। अब इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने यह भी बता दिया कि घर से युवती को बुलाने के लिए वह प्रियंका को भेजता था।

ऑटो चलाता है जयकरन, खुद भी की थी ऐसे ही शादी
कैंपियरगंज में रहने वाला जयकरन ऑटो चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि खुद की शादी भी ऐसे ही की थी। इसके बाद से वह युवतियों की शादी कराने लगा। हालांकि, संदेह है कि जयकरन ऑटो चलाने के बहाने गरीब बस्तियों में पैठ बनाता है और फिर उनकी बेटियों को मदद के बहाने बेचने का काम करता है। पुलिस इससे पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

गैर धर्म की थी युवती, फिर हिंदू से शादी कैसे
इस पूरे मामले में एक नया तथ्य सामने आ गया है। जिस युवती को शादी के लिए बरेली भेजा जा रहा था, वह हिंदू नहीं है। जबकि, बरेली के राजकुमार से उसकी शादी तय कराई गई थी। यही वजह है कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने युवती की मां से भी बयान लिया है, लेकिन उसने कुछ खास जानकारी नहीं दी है। अब पुलिस अन्य स्रोतों से जांच कर रही है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। मामले की जांच जारी है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed