फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested six miscreants who looted and stolen

Gorakhpur News: लूट और चोरी करने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, कई दिनों से थी तलाश

Wed, 01 Feb 2023 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Feb 2023 11:34 AM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह, फलमंडी चौकी इंचार्ज अभिषेक राय की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया। इनके बाद से चोरी की एक स्कूटी व एक बाइक बरामद की गई है। स्कूटी सिविल लाइंस निवासी अकबर अली की है और बाइक गोरखनाथ के संजय गौतम की है। आरोपी की पहचान हरसेवकपुर निवासी आर्यन चौहान उर्फ हिमांशु के रूप में हुई।

विज्ञापन
Police arrested six miscreants who looted and stolen
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर क्षेत्र में लूट व चोरी करने वाले छह बदमाशों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ताल, गोरखनाथ और कैंट पुलिस को पकड़ने में कामयाबी मिली है। अलग-अलग पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने कुल तीन मोबाइल फोन, तीन बाइक बराम कर ली है। पकड़े गए एक आरोपी के चाचा और पिता पहले से चोरी के मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि गोरखनाथ पुलिस ने चोरी की बाइक से लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला से पर्स लूटी थी, जिसमें से 5 सौ रुपये नकद व मोबाइल फोन निकालकर फेंक दिए थे। पकड़े जाने के बाद पता चला कि जिस स्कूटी से वारदात को अंजाम देते है, वह भी चोरी की है।
विज्ञापन


तलाशी में इनके पास से चोरी के दो अन्य मोबाइल फोन भी बरामद हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जटेपुर उत्तरी निवासी सात्विक सिन्हा उर्फ अनुज, अनिकेत कुमार और अचिन्त बनर्जी के रूप में हुई। अनिकेत के ही चाचा और पिता पहले से जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि कैंट पुलिस ने दो दोस्तों को लूट करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक धीरेंद्र राय को मुखबिर के जरि सूचना मिली कि दो दोस्त रेलवे स्टेशन के पास पहुंच रहे हैं और फिर लूट की कोशिश में थे, मगर इसके पहले ही पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान बांसगांव के मालनपार निवासी अंकित गुप्ता और चंदन प्रजापति के रूप में हुई है।


एसपी सिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह, फलमंडी चौकी इंचार्ज अभिषेक राय की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया। इनके बाद से चोरी की एक स्कूटी व एक बाइक बरामद की गई है। स्कूटी सिविल लाइंस निवासी अकबर अली की है और बाइक गोरखनाथ के संजय गौतम की है। आरोपी की पहचान हरसेवकपुर निवासी आर्यन चौहान उर्फ हिमांशु के रूप में हुई। इनकी तलाश कई दिनों से चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed