{"_id":"5f8133e4099b6e1ff56644a1","slug":"police-arrested-four-accused-after-looted-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: लूट कर भाग रहे थे कार सवार बदमाश, पुलिस ने चार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: लूट कर भाग रहे थे कार सवार बदमाश, पुलिस ने चार को दबोचा
Sat, 10 Oct 2020 09:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के हर्रैया-बभनान मार्ग पर पकड़ी जप्ती मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह कार सवार बदमाशों ने पिकअप सवार व्यापारी से 21 हजार रुपये लूट लिया। जिसके बाद भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। सभी बदमाश भागते समय किसी गड्ढे में गिर गए। जिसकी वजह से सभी पकड़े गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरलेस के जरिए आसपास और फोरलेन के थानों को अलर्ट कर दिया। ऐसे में हर्रैया, छावनी, कप्तानगंज थाने की पुलिस ने पीछा किया तो विक्रमजोत के पास बदमाशों की कार पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरा पाकर बदमाश कार से कूदकर भागने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान चार थानों की फोर्स और एसओजी टीम भी पहुंचकर खोजबीन करने लगी। जिसके बाद चार बदमाशों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। बता दें कि एसपी हेमराज मीना और अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने साहस के साथ मोर्चा संभाल लिया। पकड़े गए बदमाशों में बिहार के दरभंगा, दिल्ली, गोंडा के रहने वाले बदमाश बताए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन