फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police administration dug road In front of district panchayat president proposer house demolished toilet and tree

सिद्धार्थनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रस्तावक के घर के सामने पुलिस प्रशासन ने खुदवा दी सड़क, शौचालय व पेड़ को किया ध्वस्त 

Mon, 28 Jun 2021 09:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 09:25 PM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, राम कुमार उर्फ चिनकू यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। तहसीलदार अरुण वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण सड़क खोदी गई।

विज्ञापन
police administration dug road In front of district panchayat president proposer house demolished toilet and tree
सिद्धार्थनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रस्तावक के घर के सामने पुलिस प्रशासन ने खुदवा दी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव निवासी सपा नेता मोनू दुबे के घर पहुंची पुलिस ने सोमवार को उनके घर के सामने सड़क खुदवा दी। सपा नेता मोनू दुबे की पत्नी अंकिता दुबे जिला पंचायत सदस्य हैं और पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार की प्रस्तावक हैं।

विज्ञापन


पुलिस एक दिन पहले रविवार को मोनू दुबे के घर से नंबर नहीं लिखे होने को आधार बताकर उनकी गाड़ी उठा ले गई थी। बांसी के तहसीलदार अरुण वर्मा, नायब तहसीलदार गौरव के नेतृत्व में भारी संख्या में तीन जेसीबी के साथ पहुंची पुलिस बल ने सपा नेता के घर के सामने पोखरे के किनारे बने शौचालय व दो पेड़ को अतिक्रमण बता कर ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, राम कुमार उर्फ चिनकू यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। तहसीलदार अरुण वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण सड़क खोदी गई। पीडब्ल्यूडी की सड़क जर्जर थी, इस कारण खोद दी गई, पुनः बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed