{"_id":"5f684473f5623a7a0b05cd27","slug":"pnb-metlife-employee-committed-suicide-by-hanging-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पीएनबी मेटलाइफ के कर्मचारी ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पीएनबी मेटलाइफ के कर्मचारी ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात
Mon, 21 Sep 2020 12:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
मृतक जय प्रकाश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल इलाके के तारामंडल स्थित गौतम विहार विस्तार में किराए के मकान में रहने वाले जय प्रकाश राय (38) ने रविवार की देर रात कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। मौत की सूचना पर जय प्रकाश के बड़े भाई संजय राय भी गाजीपुर स्थित गांव से तारामंडल पहुंच गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गाजीपुर निवासी जय प्रकाश राय अपनी पत्नी व बच्चों को साथ तारामंडल के गौतम विहार विस्तार कालोनी में संजय सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। वह शहर में पीएनबी मेटलाइफ में कर्मचारी थे। उन्होंने रविवार की रात में कमरे में बिजली के केबल तार से फंदा लगाकर पंखे से लटक गए।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी और मकान मालिक की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में रामगढ़ ताल थाने के इंस्पेक्टर सत्य सान्याल शर्मा ने बताया कि कर्मचारी ने फंदे से लटककर खुदकुशी की है। एक सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
सुसाइड नोट