फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM residence given to five ineligible people, now the amount will be recovered

Gorakhpur News: पांच अपात्र को दिए गए पीएम आवास, अब होगी रकम की रिकवरी

Sun, 19 May 2024 04:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
PM residence given to five ineligible people, now the amount will be recovered
जिनके पास आवास उन्हें भी दे दिया, जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई
विज्ञापन

आवास आवंटन में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उरुवा ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में अनियमिता पाई गई है। पांच अपात्र लोगों को गलत तरीके से आवास आवंटित कर प्रत्येक को 1.20 लाख रुपये की रकम दे दी गई। जांच में शिकायत मिली है। अब जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने बीडीओ को आवंटित धनराशि की रिकवरी कराने और चयन में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री आवास के आवंटन की में गड़बड़ी की शिकायत 21 अप्रैल 2024 को उरुवा के भरथरी ग्राम सभा के बैजनाथ यादव व श्यामदेव यादव ने की थी। आठ आवासों की शिकायत पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने जांच कराई, जिसमें पांच आवास अपात्र लोगों को देने की पुष्टि हुई। आवंटियों ने सीडीओ से मिलकर जांच पर संदेश जताया। इसके बाद सीडीओ ने एक टीम गठित की, जिसमें जिला ग्रामोध्योग अधिकारी और भूमि संरक्षण अधिकारी को नामित किया। जांच कमेटी ने हबीबुनिषा, पार्वती, उर्मिला, बसंता, इंद्रदेव का आवंटन गलत पाया। रिपोर्ट में लिखा है कि मानक के अनुसार इन्हें लाभार्थी नहीं माना जा सकता है। जबकि तीन अन्य के खिलाफ हुई शिकायत को गलत पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर पांचों अपात्र लाभार्थियों से पूरी धनराशि को नोडल खाते में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-
कोट

उरुवा के ग्राम भरथरी में पांच अपात्र लोगों को पीएम आवास आवंटन की शिकायत जांच के बाद सही पाई गई है। सभी धनराशि रिकावरी कराई जाएगी और इसमें जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल सिंह, परियोजना निदेशक-जिला ग्राम्य विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed