फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Narendra Modi will stay in Gorakhpur city for two hours

गोरखपुर में आगमन: दो घंटे शहर में रहेंगे पीएम मोदी, खाद कारखाने का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Thu, 02 Dec 2021 12:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 PM IST
सार

एचयूआरएल का खाद कारखाना बनकर तैयार, सात दिसंबर को पीएम के हाथों होगा लोकार्पण, आठ हजार करोड़ रुपये से तैयार हुआ है कारखाना, हर साल 13 लाख टन यूरिया का होगा उत्पादन।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will stay in Gorakhpur city for two hours
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) की तरफ से गोरखपुर में तैयार किए गए खाद कारखाने का सात दिसंबर को लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में दो घंटे व्यतीत करेंगे। इस दौरान वह खाद कारखाने का हवाई सर्वेक्षण भी करेेंगे। उनके यहां दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचने की उम्मीद है। कारखाने के साथ ही पीएम के हाथों एम्स और बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज स्थित रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) का भी लोकार्पण होगा।

विज्ञापन


बुधवार को खाद कारखाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी देेते हुए एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक एके गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों में एचयूआरएल प्रबंधन जुट गया है। कारखाना उत्पादन के लिए तैयार है और पीएम के आगमन के पहले प्लांट चलाकर एक बार इसका ट्रायल भी होगा। उम्मीद है कि दो दिसंबर को ही ट्रायल की प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि खाद कारखाना के निर्माण में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। उन्होंने बताया कि एचयूआरएल देश में तीन बड़े खाद कारखानों का निर्माण करा रहा है। तकरीबन 25 हजार करोड़ रुपये से तैयार हो रहे इन तीनों कारखानों में से गोरखपुर खाद कारखाना सबसे पहले शुरू होने जा रहा है। दो अन्य प्लांट भी अगले साल अप्रैल से पहले शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विश्व के सभी खाद कारखानों में सबसे ऊंचा है यहां का प्रिलिंग टॉवर

प्रबंध निदेशक ने बताया कि प्लांट में बना प्रिलिंग टॉवर विश्व भर के खाद कारखानों की तुलना में सबसे ज्यादा ऊंचा है। इसकी ऊंचाई 149.5 मीटर और व्यास 28 से 29 मीटर है। पाइप लाइन से आने वाली प्राकृतिक गैस और नाइट्रोजन के रिएक्शन से अमोनिया का लिक्विड तैयार किया जाएगा। अमोनिया के इस लिक्विड को प्रिलिंग टॉवर की 117 मीटर ऊंचाई से गिराया जाएगा।

इसके लिए ऑटोमेटिक सिस्टम तैयार किया गया है। अमोनिया लिक्विड और हवा में मौजूद नाइट्रोजन के रिएक्शन से यूरिया छोटे-छोटे दानों के रूम में प्रिलिंग टॉवर के बेसमेंट में बने कई होल के रास्ते बाहर आएगा। इसके बाद यूरिया के दानों पर नीम का लेप चढ़ाने के बाद उसे पैक किया जाएगा।

गोरखपुर के विकास में सहभागिता निभा रहा एचयूआरएल

प्रबंध निदेशक एके गुप्ता ने बताया कि एचयूआरएल गोरखपुर के नागरिकों के लिए भी बहुत कुछ कर रहा है। कोरोना काल में हरनही व कैंपियरगंज में दो ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए। सामुदायिक भवन, 24 करोड़ की लागत से बच्चों के लिए पीआइसीयू, 12 स्कूलों में शुद्ध पेयजल, सोनबरसा में 13 करोड़ की लागत से मॉडल गांव, रामगढ़ताल का सुंदरीकरण कर मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह बनाने समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। आने वाले आठ से नौ महीनों में सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।

 

265 रुपये होगी 45 किग्रा यूरिया की कीमत

कारखाने में 45-45 किलोग्राम वजन की नीम कोटेड यूरिया की बोरियां तैयार की जाएंगी। इसकी एमआरपी 266.50 रुपये होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खाद की कीमत से अधिक मूल्य कोई भी न वसूल सके। बिक्री की लगातार मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

जुलाई 2016 में पड़ी थी कारखाने की नींव, 46 महीने में हुआ तैयार

प्रबंध निदेशक ने बताया कि 22 जुलाई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद कारखाने का शिलान्यास किया था। खाद कारखाना बनाने के लिए 38 महीने का समय मिला था। कोरोना संक्रमण की दो लहर के कारण थोड़ी देर हुई। इसके बाद भी 46 महीने में काम पूरा करा लिया गया। खाद कारखाना में लगभग 13 लाख टन नीम कोटेड यूरिया का हर साल उत्पादन होगा।

उन्होंने बताया कि खाद कारखाना में 30 फीसद से ज्यादा पूर्वांचल के युवाओं को नौकरी दी गई है। इनमें लड़कियों की संख्या ज्यादा है। कहा कि यही लड़कियां खाद कारखाना चलाएंगी। नाइट शिफ्ट में भी लड़कियां काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed