फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Narendra Modi can stay on platform for 20 minutes

PM Modi Visit Gorakhpur: पीएम मोदी 20 मिनट तक रह सकते हैं प्लेटफॉर्म पर, DGP और गृह सचिव ने ली जानकारी

Tue, 04 Jul 2023 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक सोमवार से ब्लाॅक कर दिया गया। इसके बाद से इस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्लेटफॉर्म पर रंग-रोगन और सफाई का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi can stay on platform for 20 minutes
PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 ट्रैक को बंद कर रंग रोगन किया जा रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात जुलाई के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीजीपी विजय कुमार और प्रमुख सचिव गृह मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक निरीक्षण किया। इस दौरान रेल अधिकारियों से कार्यक्रम की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 20 मिनट तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रह सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर तीन बजे पहुंचे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पास प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थल को देखा। डीजीपी ने कहा चप्पे-चप्पे पर चौकस सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होने चाहिए। हर इंट्री प्वाइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रमुख सचिव गृह मनोज कुमार ने सभी तैयारियां समय-सीमा के अंदर पूरी हो जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वंदे भारत का ट्रायल: गोरखपुर से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर लखनऊ के लिए हुई रवाना, यात्रियों में खुशी की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर एक के आसपास कोई भी वाहन न खड़ा हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, आईजी जे रविंद्र, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, स्टेशन निदेशक जेपी सिंह मौजूद रहे।
 

रंग-रोगन के साथ मंच बनाने का काम शुरू

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक सोमवार से ब्लाॅक कर दिया गया। इसके बाद से इस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्लेटफॉर्म पर रंग-रोगन और सफाई का काम तेजी से चल रहा है। जहां-जहां पंखे नहीं लगे थे, वह पंखे लगाए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर के पास क्रू लॉबी के 50 मीटर आगे जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। तैयारियों की निगरानी के लिए रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ही अपना कैंप कार्यालय बना लिया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा सिर पर: नेपाल में बारिश थमने से कुछ राहत, नदियों में कटान की आफत

वंदे भारत में रेलवे स्कूल के विद्यार्थी करेंगे यात्रा, पीएम कर सकते हैं संवाद
गोरखपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन सफर में एनई रेलवे स्कूल के छात्र-छात्राओं को यात्रा करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के चुनाव के लिए पूर्वोत्तर रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल, एनई रेलवे गर्ल्स इंटर काॅलेज एवं सीनियर सेकेंड्री स्कूलों में सोमवार को वंदे भारत ट्रेन, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, आजादी का अमृत महोत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें कुल 236 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल के कक्षा छह से 12 तक के 53, एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कालेज की 18 छात्राओं और सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के165 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से संवाद भी कर सकते हैं।

पीएम आगमन : शहर के 13 अतिथि गृहों से 80 कमरे रिजर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए सभी अतिथि गृह को आरक्षित कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर सभी अतिथि गृह को पत्र लिखकर तीन जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक के लिए रिजर्व (आरक्षित) कर लिया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में देश की सभी सर्वोच्च सुरक्षा एजेंसियों के अलावा अलग-अलग राज्यों से अधिकारी भी आएंगे।

इसे भी पढ़ें: CM योगी ने संपर्क स्मार्ट शाला- स्मार्ट ब्लॉक का किया शुभारंभ, बोले- बच्चों का भविष्य होगा उज्जवल

नगर मजिस्ट्रेट और प्रोटोकॉल अधिकारी अंजनी सिंह ने सभी अतिथि गृह को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। पत्र के हवाले से कहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भारत व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सुरक्षाधिकारी शहर में आएंगे। ऐसे में इन अतिथि गृहों के कमरों में साज-सज्जा, पानी, विद्युत, चद्दर, तौलिया, क्राकरी आदि का इंतजाम कर लें। आठ तक से सभी अतिथि गृह पीएम दौरे से लिहाज से प्रशासन के पास रहेंगे।
 

पीएम रूट को लेकर चला मंथन

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे में उनके रूट को लेकर अधिकारियों ने मंथन किया। राज्य के गृहमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव गृह ने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के रास्तों और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की जानकारी भी ली।

ये अतिथि गृह के कमरे हो गए बुक
लोक निर्माण विभाग, नलकूप निरीक्षण भवन, विद्युत निरीक्षण भवन, एमएमएमयूटी अतिथि गृह, सरयू केनाल अतिथि गृह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज अतिथि गृह, कृषि उत्पादन मंडी अतिथि गृह, स्टेट बैंक अतिथि गृह, कौड़ीराम, अतिथि भवन बीएसएनएल, वन विभाग अतिथि भवन कैंपियरगंज, वन विभाग अतिथि कुस्मही, एम्स अतिथि गृह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed