फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat trial from Gorakhpur today

वंदे भारत का ट्रायल: गोरखपुर से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर लखनऊ के लिए हुई रवाना, यात्रियों में खुशी की लहर

Tue, 04 Jul 2023 02:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 02:00 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को प्लेटफार्म नंबर एक से वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। लेकिन, अभी प्रशासन की तरफ से कोई भी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Vande Bharat trial from Gorakhpur today
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया। ट्रेन सुबह 6:05 बजे गोरखपुर से रवाना हुई और रास्ते में बस्ती व अयोध्या में रुकते हुए 10:20 बजे लखनऊ पहुंची। वापसी में शाम 7:15 बजे लखनऊ से चलकर रात 11:25 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन की स्पीड और अन्य तकनीक पहलुओं की जांच की गई। ट्रायल रन के दौरान इलेक्ट्रिकल, सिग्नल, मैकेनिकल, परिचालन के साथ ही वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को प्लेटफार्म नंबर एक से वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। लेकिन, अभी प्रशासन की तरफ से कोई भी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 20 मिनट तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रहेंगे। इसके बाद यहीं से कुशीनगर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में PM मोदी का आगमन: SPG ने देखा पीएम का कार्यक्रम स्थल, होटलों में ठहरे लोगों की मांगी गई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन



 

प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार गोरखपुर से वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलाए जाने की योजना है। यह गोरखपुर से सुबह सात बजे चलेगी और लखनऊ 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन तीन बजे लखनऊ से चलेगी और शाम सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। संभावना जताई जा रही है कि इसी ट्रेन को आगे प्रयागराज तक चलाया जा सकता है।

 

इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकते हैं पीएम

पूर्वात्तर रेलवे ने कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम का प्रस्ताव पीएमओ को भेजा है। इसमें इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन, भटनी-औड़िहार दोहरीकरण, गोरखपुर स्टेशन का पुनर्विकास, भटनी-पीवकोल बाईपास, उत्तर प्रदेश शत प्रतिशत इलेक्ट्रिीफिकेशन जैसे योजनाएं शामिल हैं। पीएमओ से सहमति मिलने पर पीएम मोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के साथ ही इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसके अलावा जोधपुर से अहमदाबाद और चेन्नई से तिरुपति बालाजी रूट पर चलने वाले वंदे भारत को भी प्रधानमंत्री यहीं से झंडी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed