फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi car reached close to public in slow motion from convoy

VIDEO: काफिले के बीच से स्लो मोशन में जनता के करीब पहुंची PM मोदी की गाड़ी, लोगों में छाया उल्लास

Sat, 08 Jul 2023 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jul 2023 02:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के स्वागत व उनकी एक झलक पाने के लिए करीब तीन घंटे से भाजपा कार्यकर्ता, आमजन व व्यापारी गोलघर से गीता प्रेस तक जगह-जगह खड़े थे। प्रधानमंत्री के काफिले के लिए गोलघर से गीता प्रेस तक की सड़क को दोपहर करीब 2:30 बजे जीरो कर दिया गया।

विज्ञापन
PM Modi car reached close to public in slow motion from convoy
प्रधानमंत्री के काफिले का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट से गीता प्रेस तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता, आमजन व व्यापारी सड़क के किनारे खड़े थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। पीएम की गाड़ी काफिले के बीच से स्लो मोशन में जनता के करीब पहुंची । प्रधानमंत्री को करीब पाकर लोग उत्साहित हो उठे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के स्वागत व उनकी एक झलक पाने के लिए करीब तीन घंटे से भाजपा कार्यकर्ता, आमजन व व्यापारी गोलघर से गीता प्रेस तक जगह-जगह खड़े थे। प्रधानमंत्री के काफिले के लिए गोलघर से गीता प्रेस तक की सड़क को दोपहर करीब 2:30 बजे जीरो कर दिया गया। लोग प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे थे। सबसे पहले दो काले रंग की गाड़ी में एसपीजी के कमांडो रवाना हुए। इसके बाद शालीनता पूर्वक प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पंकज की मां का हाल जानकर कुर्मी बिरादरी का दिल भी छुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिला के बीच से एक गाड़ी सड़क के किनारे खड़े लोगों के करीब पहुंच गई। गाड़ी में आगे की सीट पर प्रधानमंत्री मोदी को देखकर लोग उत्साहित हो उठे। वह धीरे-धीरे लोगों के करीब से उनका अभिवादन करते हुए आगे बढ़ते गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed