फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Going to see Pankaj's mother was an excuse PM Modi target on Kurmi votes

PM Modi Visit: पीएम मोदी ने पंकज की मां का हाल जानकर कुर्मी बिरादरी का दिल भी छुआ

Sat, 08 Jul 2023 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो टीपी शाही गोरखपुर।
टीपी शाही गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव भले ही वर्ष 2024 में है, लेकिन भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के रणनीतिकार लगातार चुनावी रणनीति बना रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोई अवसर चूक नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Going to see Pankaj's mother was an excuse PM Modi target on Kurmi votes
PM मोदी एवं CM योगी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में शुक्रवार को दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शिरकत कर व वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर हिंदुत्व और विकास के एजेंडे को धार दे गए। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी के घर जाकर कुर्मी वोटरों के दिल को भी छू गए। कहा जा रहा है कि पंकज चौधरी की मां बीमार हैं, इसलिए पीएम देखने गए थे, लेकिन सियासत के जानकार बताते हैं कि पंकज की मां को देखने जाने कुर्मी वोटरों पर पीएम मोदी छवि अच्छी हो जाएगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव भले ही वर्ष 2024 में है, लेकिन भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के रणनीतिकार लगातार चुनावी रणनीति बना रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोई अवसर चूक नहीं रहे हैं। शुक्रवार को मोदी जब गोरखपुर आए तो उनका कार्यक्रम गीता प्रेस में था। गीत प्रेस ऐसी संस्था है, जो धार्मिक पुस्तकों को सस्ते दर पर छापती है। हिंदुस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया में उसकी पुस्तकें जाती हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के हाथों गोरखपुर को मिली रफ्तार, सुविधा और विकास की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार भी मिल चुका है। हालांकि, गीता प्रेस को शांति पुरस्कार देने का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था। बावजूद इसके प्रधानमंत्री गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में आए। गीता प्रेस में मोदी के आने तथा गोरखपुर रेलवे जंक्शन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना उनके कार्यक्रम में शामिल था।

पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि मोदी गोरखपुर आएंगे तो गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगे। बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी भी गोरखनाथ मंदिर आए थे। मोदी भी वर्ष 2016 में मंदिर आए थे, लेकिन इस बार उनका कार्यक्रम न लगना लोगों को खटक रहा है। वहीं बिना किसी तैयारी के पीएम केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचे और बोले, माता जी- आप मुझसे मिलने आने वाली थीं देखिए मैं खुद आ गया
 

कहा जा रहा है कि गीता प्रेस के बगल में ही महराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राजमंत्री पंकज चौधरी का घर है। कहा जा रहा है कि किसी ने मोदी को बताया कि पंकज की मां बीमार हैं तो वह उनसे मिलने उनके घर जाने के लिए तैयार हो गए। मोदी ने पंकज की मां से मिलकर उनका हाल जाना, साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: इस मंदिर में रावण ने की थी शिवलिंग की स्थापना, शिवपुराण में मिलता है उल्लेख
 

सियासत के जानकारों का कहना है कि पंकज के घर जाकर मोदी ने सियासी समीकरण साधने की कोशिश की है। इस समय उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछड़ों की सियासत तेज हो गई है। मोदी ने पंकज के घर जाकर उनका कद बढ़ाया है। साथ ही कुर्मी वोटरों को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश की है। पंकज चौधरी की अपनी बिरादरी में अच्छी पकड़ है। गोरखपुर के बहाने पीएम ने बिहार तक यह संदेश देने की कोशिश की है कि कुर्मियों के प्रति उनका विशेष लगाव है।

हाल ही में यह चर्चा हो रही थी कि नीतिश कुमार कुर्मी वोटरों को साधने के लिए यूपी से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को केंद्रीय नेतृत्व ने कुर्मी वोटरों को साधने के लिए बिहार दौरे पर भेज दिया था। पंकज चौधरी के घर मोदी के जाने का यही निहतार्थ निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed