{"_id":"6245437c3210fb586e54b97e","slug":"pistol-fired-on-owner-of-travel-agency-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक पर तानी पिस्टल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक पर तानी पिस्टल, गिरफ्तार
Thu, 31 Mar 2022 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:30 AM IST
सार
कैंट थाने के एसएसआई मनीष यादव ने बताया कि आरोपी का जमीन के रुपये के लेनदेन के विवाद में घटना हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली गई। लाइसेंस निरस्त करने को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कैंट इलाके के रेलवे स्टेशन पर एक ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक पर बुधवार को रिटायर्ड सैनिक ज्ञान प्रकाश सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल तान दी। रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात हुई है। कैंट पुलिस पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शाहपुर के जंगल तुलसीराम खजुरहिया निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। वह बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन स्थित एक ट्रैवल्स एजेंसी पर पहुंचे और एजेंसी के मालिक शाहपुर के झरना टोला निवासी उग्रसेन सिंह पर पिस्टल तान दिए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी ज्ञान प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया। कैंट थाने के एसएसआई मनीष यादव ने बताया कि आरोपी का जमीन के रुपये के लेनदेन के विवाद में घटना हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली गई। लाइसेंस निरस्त करने को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन