फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pillars school case, check order

सीएम तक पहुंचा पिलर्स स्कूल का मामला, जांच के आदेश

Wed, 01 Jul 2020 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
pillars school case, check order
सीएम तक पहुंचा पिलर्स स्कूल का मामला, जांच के आदेश
विज्ञापन

गोरखपुर। फीस जमा न करने पर द पिलर्स पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास और टेस्ट से बाहर किए जाने का मामला सीएम के दर पर पहुंच गया है। एक अभिभावक की ओर से सीएम के हेल्पलाइन 1076 पर की गई शिकायत का जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया है। वहीं डीएम को पत्र भेजकर पूरे मामले पर रुख साफ करने को कहा है। जिसके बाद डीएम ने मामले की जांच डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया को सौंप दी है। बता दें कि इस टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे जनता की हर तरह की शिकायत का निस्तारण किया जाता है। खुद सीएम इसकी निगरानी करते हैं।
मंगलवार को अभिभावकों ने डीआईओएस दफ्तर जाकर पिलर्स पब्लिक स्कूल की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। अभिभावक अश्मित, शिवशंकर, अश्विनी, विकास वर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से पहले मोबाइल पर संदेश भेजकर फीस जमा करने का दबाव बनाया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी फीस जमा नहीं हुई तो बच्चों को ऑनलाइन क्लास और टेस्ट से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने जैसा कहा वैसा किया भी, बच्चों की ऑनलाइन क्लास और टेस्ट दोनों से बाहर किया गया है। अगर तकनीकी व्यवधान था तो बाकि बच्चों की कक्षाएं कैसे चल रही हैं। जानबूझकर उठाए गए कदम को स्कूल प्रबंधन तकनीकी व्यवधान का नाम दे रहा है। कई वर्षों से हमारे बच्चे विद्यालय में पढ़ रहे हैं, लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति गड़बड़ होने की वजह से फीस जमा करने में परेशानी हुई है। मामले की जांच कर हमें न्याय दिलाने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन को संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एक दिन पहले ही दूसरा नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन के दावे और अभिभावकों के आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed