{"_id":"62301aa9dc3b9e1671161059","slug":"pickup-trampled-three-woman-died-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पिकअप ने तीन को रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पिकअप ने तीन को रौंदा, महिला की मौत
Tue, 15 Mar 2022 10:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:18 AM IST
सार
खजनी इलाके में हुआ हादसा, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के कटघर तिराहे के पास सोमवार सुबह नौ बजे अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बेलघाट निवासी शोभा (80) के रूप में हुई। वहीं विमला श्रीवास्तव (50) और संतकबीरनगर के पीड़िया निवासी हर्ष श्रीवास्तव (22) घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हर्ष श्रीवास्तव अपनी नानी शोभा और मामी विमला को लेकर गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
दोनों को डॉक्टर के यहां पर चिकित्सकीय सलाह लेनी थी। रास्ते में अनियंत्रित पिकअप से हादसा हो गया। हर्ष ने हेलमेट नहीं लगाया था और एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। सिर पर चोट की वजह से शोभा की मौत हो गई।
विज्ञापन