{"_id":"624a827e9f7ca921ee0e785f","slug":"pickup-driver-body-found-in-river-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पिकअप चालक का नदी में मिला शव, खुदकुशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पिकअप चालक का नदी में मिला शव, खुदकुशी की आशंका
Mon, 04 Apr 2022 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के नौवाबारी पलिपा निवासी संदिग्ध हाल में लापता पिकअप चालक संदीप निषाद (24) का शव रविवार सुबह 11 बजे बोहाबार स्थित गोर्रा नदी में मिला। उसकी जीभ बाहर निकली थी और सिर पर खून जमे थे। हालांकि, खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, संदीप शुक्रवार शाम सात बजे के बाद अचानक लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। पुलिस ने उसकी पिकअप इटौवा पुल से बरामद की थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि किसी के नदी में कूदने की आवाज आई थी। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार की शाम उसने उसे फोन कर कहा था कि अंडा लेकर घर आ रहा हूं, वह रोटी बनाए। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक की मां अनीता, पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे 5 वर्षीय मंदीप, 4 वर्षीय मानवी और 2 वर्षीय मंजीत हैं। पत्नी का कहना है कि वह करीब सात बजे के लगभग फोन करके कहे कि मैं अंडा लेकर आ रहा हूं रोटी बनाओ। उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बड़ा मोबाइल गायब है और छोटा मोबाइल पिकअप में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संदीप शुक्रवार शाम सात बजे के बाद अचानक लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। पुलिस ने उसकी पिकअप इटौवा पुल से बरामद की थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि किसी के नदी में कूदने की आवाज आई थी। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार की शाम उसने उसे फोन कर कहा था कि अंडा लेकर घर आ रहा हूं, वह रोटी बनाए। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
मारपीट के बाद लापता हुआ था संदीप
संदीप के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार को नेकवार चौराहे पर देसी शराब की दुकान पर कुछ लोगों से उसकी मारपीट हो गई थी। वह वहां से भागा था और गायब हो गया। उसकी जो पिकअप इटौवा पुल पर लावारिस मिली उसमें खून लगा गमछा था जिसे पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन
एक वर्ष से चलाता था गाड़ी
संदीप करीब एक वर्ष से दुबौली गांव में डीजे पर अपनी गाड़ी चलाता था। इटौवा पुल पर पिकअप मिलने की सूचना कुछ लोगों ने परिजनों को दी थी और परिजनों ने पुलिस को दी थी।घटना के बाद मृतक की मां अनीता, पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे 5 वर्षीय मंदीप, 4 वर्षीय मानवी और 2 वर्षीय मंजीत हैं। पत्नी का कहना है कि वह करीब सात बजे के लगभग फोन करके कहे कि मैं अंडा लेकर आ रहा हूं रोटी बनाओ। उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बड़ा मोबाइल गायब है और छोटा मोबाइल पिकअप में है।