फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Petrol Diesel Price update on 25 august at Gorakhpur

Petrol Diesel Price: नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए कितना है भाव

Wed, 25 Aug 2021 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Aug 2021 11:19 AM IST
सार

किसान अरुण ने कहा कि इतना महंगा ईंधन खरीद कर खेती की तो फसल की लागत क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सरकार जो न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी शायद वह भी लागत से कम ही बैठे।

विज्ञापन
Petrol Diesel Price update on 25 august at Gorakhpur
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार हो रहे बढ़ोत्तरी से आज राहत मिली है। बुधवार यानी आज पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। ऐसे में यह 98.74 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं डीजल का दाम भी नहीं बढ़ा है। ऐसे में यह 89.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं तरल ईंधन के दाम बढ़ने से लोगों में दिन-ब-दिन बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


डीजल का दाम बढ़ने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। खेतों में धान के फसलों को सिंचने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसान अरुण ने कहा कि इतना महंगा ईंधन खरीद कर खेती की तो फसल की लागत क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सरकार जो न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी शायद वह भी लागत से कम ही बैठे।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने डीजल पर 260 फीसदी टैक्स बढ़ा रखा है। डीजल पर नौ रुपये टैक्स लगता था। अब करीब 35 रुपये हो चुका है। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ रही है। ऐसे में जब कोरोना के कारण उद्योग और कारोबार जगत मंदी के दौर से गुजर रहा है ट्रांसपोर्ट महंगा होने से अर्थव्यवस्था मंदी के चक्र में उलझ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक राजेश सिंह कहते हैं कि लगातार दाम बढ़ने से बहुत से लोग कार छोड़कर दोपहिया वाहन इस्तेमाल करने लगे हैं। रोजाना पचास रुपये तक पेट्रोल खरीदने वाले दोपहिया वाहन चालक अब बहुत कम होते जा रहे हैं। जो लोग हर समय वाहन से आना जाना करते थे वे भी अब कार और बाइक पूलिंग कर रहे हैं।

राजेश सिंह कहते हैं कि पंप के खर्च कम नहीं हुए लेकिन बिक्री गिरने से आमदनी घटती जा रही है, पंप संचालन भी मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed