{"_id":"601fb2a08ebc3e4c64275b73","slug":"people-upset-due-to-police-adopted-new-formula-to-prevent-vehicle-theft-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना पुलिस का ये फार्मूला, निराश होकर लौट रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना पुलिस का ये फार्मूला, निराश होकर लौट रहे हैं लोग
Sun, 07 Feb 2021 02:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी रोक पाने में नाकाम पुलिस अब ऐसी हरकत करने पर उतर आई है कि लोगों के लिए परेशानी का सबक बन गया है। ताजा मामला गोरखपुर शहर के विंध्यवासिनी पार्क के पास का है। यहां पर एक हफ्ते में छह बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ने की जगह वाहन खड़ी करने पर ही रोक लगा दी है। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी उनके लिए हो गई है जो रोजाना पार्क में सैर करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आस-पास कोई पार्क न होने की वजह से बच्चों को लेकर आने वाले अभिभावक सबसे ज्यादा परेशान हैं। एसएसपी ने चोरी रोकने का आदेश दिया तो पुलिस का यह नया फार्मूला लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। वैसे तो एसएसपी ने आदेश इसलिए दिया था ताकि लोगों की सहूलियत हो मगर अब आदेश ही आफत बन गई है।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण आज बच्चों व परिवार के सदस्यों के साथ आनंद उठाने के लिए काफी संख्या में लोग पार्क पहुंचे। जहां पुलिस वालों ने वाहन खड़ी करने से ही लोगों को मना कर दिया। ऐसे में ज्यादातर लोग निराश होकर वापस लौट गए। वहीं जो लोग किराए की गाड़ी या पैदल पहुंचे थे वे लोग ही पार्क में प्रवेश हुए।
विज्ञापन