फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People praying for well being of Captain Varun singh life after Chopper Crash with CDS bipin Rawat

Varun Singh: कैप्टन वरुण की जिंदगी की सलामती के लिए लोग मांग रहे दुआ, चार माह पहले राष्ट्रपति से मिला था शौर्य चक्र

Wed, 08 Dec 2021 10:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Dec 2021 10:32 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना का एमआई-17V5 हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया। इस दौरान विमान में 14 लोग सवार थे। जिसमें एक कैप्टन वरुण सिंह भी थे।

विज्ञापन
People praying for well being of Captain Varun singh life after Chopper Crash with CDS bipin Rawat
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तमिलानाडु के कुन्नूर में एक सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें 14 लोग सवार थे, जिसमें देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक मात्र देवरिया के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बच गए। वह भी विमान में सवार थे। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। क्षेत्र में वरुण के घायल होने की सूचना पहुंचते ही लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन


वरुण कन्हौली गांव के मूल निवासी हैं। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे हैं। चार माह पहले वरुण सिंह राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन


विंग कमांडर वरुण सिंह के पिता केपी सिंह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिछले वर्ष 12 अक्तूबर 2020 को फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम खराब होने के बाद भी विंग कमांडर वरुण सिंह ने करीब दस हजार फिट की ऊंचाई से विमान की सफल लैडिंग कराई थी। जिसके लिए 15 अगस्त को राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हुए हादसे में विंग कमांडर वरुण सिंह के घायल होने की खबर से लोग आहत हो गए। सोशल मीडिया से लेकर लोग घरों में उनके सलामती की दुआ मांगने लगे। कन्हौली गांव में हर कोई उनकी हालत जानने को व्याकुल हो गया।


वरूण सिंह के चाचा पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सेना के अधिकारियों के द्वारा हादसे में उनके घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से उनके जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है। उनका सैन्य अस्पताल वेलिंगटन में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed