फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People Pray to Gorakhnath temple after CM Yogi Adityanath car accident

मुख्यमंत्री योगी की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई ब्रज में, आखिर क्यों हड़कंप मचा गोरखनाथ मंदिर में?

Tue, 03 Mar 2020 05:06 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Mar 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
People Pray to Gorakhnath temple after CM Yogi Adityanath car accident
सीएम योगी आदित्यनाथ। (file) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोरखनाथ मंदिर में अफरा तफरी मच गई। मंदिर में मौजूद हर एक शख्स उनका हाल जानने के लिए परेशान हो उठा। लोगों ने तब राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला की इस घटना में कोई हताहत नहीं है।

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर सचिव द्वारिका तिवारी ने कहा कि बाबा गोरखनाथ की कृपा हमेशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर रहती है। ऐसे में उनके ऊपर आने वाली हर विपदा पहले ही अपना रास्ता मोड़ लेती है। योगी आदित्यनाथ लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं, लाखों लोगों की दुआओं को वो अपने साथ लेकर चलते हैं। ऐसे में कोई भी उनका बाल बांका नहीं कर सकता है।  उन्होंने कहा कि गोरखनाथ बाबा के आशीर्वाद से वे बिल्कुल सुरक्षित हैं। उनकी गाड़ी में हल्की खिरोच आई है।   
विज्ञापन




गौरतलब है कि मथुरा के बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जब वे राधारानी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड्डू होली के अवसर मुख्यमंत्री योगी आज बरसाना में है। वो यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने सबसे पहले बरसाना के ब्रह्माचंल पर्वत पर स्थित राधारानी मंदिर में दर्शन कर लाडलीजी की आशीर्वाद लिया। इसके बाद रंगोत्सव में शामिल होने को रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed