{"_id":"5e2226378ebc3e4b4e197ce1","slug":"people-of-nirbhaya-village-are-very-happy-due-to-new-death-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया मामला: नया डेथ वारंट जारी होने से गांव में खुशी की लहर, लोगों ने जलाया दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया मामला: नया डेथ वारंट जारी होने से गांव में खुशी की लहर, लोगों ने जलाया दीपक
Sat, 18 Jan 2020 02:56 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया केस में दोषी मुकेश की दया याचिका खारिज होने व कोर्ट की ओर से नया डेथ वारंट जारी करने के बाद निर्भया के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने शिव मंदिर में दीपक जला कर न्याय में आस्था जताई।
विज्ञापन
निर्भया के परिजनों का कहना है कि दोषियों को अब फांसी से कोई नहीं बचा सकता। उनकी मौत समाज के लिए एक सबक होगी।निर्भया के चाचा ने कहा कि मंदिर की चौखट पर जलती लौ ने न्याय की उम्मीद बरकरार रखी है।
विज्ञापन
निर्भया के गांव वाले पिछले कई सालों से इसका इंतजार कर रहे थे। कहा कि न्याय की यह लड़ाई लंबी रही, बहुत सारी बाधाएं भी आईं पर दया याचिका खारिज होने के बाद अब दरिंदों के लिए सारे रास्ते बंद से हो गए हैं। कोर्ट ने भी नया डेथ वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि एक फरवरी फांसी की अंतिम तिथि निश्चित है। निर्भया की चचेरी बहन ने कहा कि डॉक्टर बनने का ख्वाब और जिंदगी को निर्भीकता से जीने वाली निर्भया आज चाहे दुनिया में न हो पर उसकी यादें गांव के हर आदमी के जेहन में हैं।
जब तक दरिंदों को फांसी पर चढ़ा नहीं जाता तब तक निर्भया को न्याय नहीं मिलेगा। दरिंदों को फांसी की सजा समाज के लिए एक सबक होगी कि बेटियां जब तक सुरक्षित नहीं होंगी तब तक न समाज सुरक्षित होगा और न ही देश।