{"_id":"6385cee2039a617cfd2a42ba","slug":"people-of-khorabar-sangharsh-samiti-met-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी से मिले लोग, बोले- टाउनशिप का निर्माण होने से उनके मकान उजड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी से मिले लोग, बोले- टाउनशिप का निर्माण होने से उनके मकान उजड़ जाएंगे
Tue, 29 Nov 2022 02:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Nov 2022 02:50 PM IST
सार
हरिशंकर सिंह, आनंद पांडेय, विजय नारायण मिश्र की अगुवाई में आए लोगों ने बताया कि टाउनशिप का निर्माण होने से उनके मकान उजड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अफसरों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर।
- फोटो : राजेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खोराबार में प्रस्तावित 175 एकड़ की टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के विरोध में जंगल सिकरी एवं खोराबार संघर्ष समिति के लोगों ने सोमवार को जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन
हरिशंकर सिंह, आनंद पांडेय, विजय नारायण मिश्र की अगुवाई में आए लोगों ने बताया कि टाउनशिप का निर्माण होने से उनके मकान उजड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अफसरों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में पंकज त्रिपाठी, अनिल मिश्र, शशिरंजन पांडेय, अनिल शर्मा, हरिशरण गुप्ता, राजमंगल राय, शेषनाथ सिंह, डॉ शरद दूबे, अरविंद कुमार पासवान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उधर जीडीए के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने स्पष्ट किया कि टाउनशिप की परियोजना में गोरखपुर विकास प्राधिकरण पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि जंगल सिकरी उर्फ खोराबार एवं खोराबार उर्फ सूबा बाजार का ढांचागत विकास अपने फंड से करेगा। इसके अलावा सीएसआर के जरिए भी इन दोनों राजस्व ग्राम को सुविधा सम्पन्न बनाया जाएगा।
सीएम से मिले टीबी अस्पताल के कर्मचारी, सेवा बहाली की मांग
टीबी अस्पताल के 45 आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कही। कर्मचारियों ने बताया कि 4 महीने से नवीनीकरण न होने से वे लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। हमें शीघ्र सेवा पर वापस लें, वरना उनका परिवार भूखों मर जाएगा।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारी फरियाद को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। कहा कि उनके साथ न्याय होगा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में कर्मचारी नेता गोविंद, वरुण वैरागी, प्रभु दयाल सिन्हा, अरुण द्विवेदी, बंटी श्रीवास्तव, अनूप कुमार, डॉ. एसके विश्वकर्मा, राजेश सिंह, कृष्णमोहन गुप्ता, उमेश आदि शामिल रहे।