फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People getting restless waiting for trains at railway station

गोरखपुर रेलवे स्टेशन: एसी वेटिंग हाल और महापंखा, फिर भी बिलबिला रहे यात्री

Wed, 14 Jun 2023 02:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Jun 2023 02:13 PM IST
सार

महापंखा के नीचे बैठी मोतीहारी की नुरैन खातून ने कहा कि महापंखे से हवा काफी गर्म आ रही। वह प्लेटफार्म पर दो घंटे से हैं, अभी करीब दो घंटे तक ट्रेन का इंतजार और करना है। भीड़ के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।

विज्ञापन
People getting restless waiting for trains at railway station
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गर्मी में बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर एसी वेटिंग हाल और महापंखा होने के बावजूद गर्मी से बिलबिला रहे हैं। महापंखा गर्म हवा फेंक रहा है। भीड़ ज्यादा होने से एसी वेटिंग हाल में भी राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को एसी वेटिंग हाल में माथे का पसीना पोछते हुए अश्वनी कुमार बोले, इससे अच्छा तो बाहर ही कहीं रुक गए होते। उनके साथ मौजूद अविनाश ने कहा कि बैठ जाओ भाई, यहां बाहर से कुछ राहत ही रहेगी। अंदाजा लगाइए कि जब एसी वेटिंग हाल में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही तो सेकेंड क्लास के यात्री प्रतीक्षालय में क्या हाल होगा। मंगलवार की दोपहर 03.10 बजे सेकेंड क्लास वेटिंग हाल यात्रियों से खचाखच भरा नजर आया। महापंखा अपनी रफ्तार में चल रहा था।
विज्ञापन


हालांकि, इससे न तो बैठे लोगों को कोई फायदा था, न ही कतार में लगे यात्रियों को कोई राहत मिल पा रही थी। महापंखा के नीचे बैठी मोतीहारी की नुरैन खातून ने कहा कि महापंखे से हवा काफी गर्म आ रही। वह प्लेटफार्म पर दो घंटे से हैं, अभी करीब दो घंटे तक ट्रेन का इंतजार और करना है। भीड़ के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी की पहचान में जुड़ा एक और नाम कैंपा कोला, औद्योगिक गलियारे में लगेगा बॉटलिंग प्लांट

हर दूसरे हाथ में पानी की बोतल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो से लेकर अन्य प्लेटफार्माें पर लोग गर्मी से परेशान दिखे। पसीना निकलने से लोगों की प्यास बढ़ गई थी। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर लगे वाटर स्टैंड पोस्ट पर 8-10 लोग पानी की बोतल भरने के लिए जूझते नजर आए। सीढ़ी के नीचे मौजूद स्टाल के वेंडर ने बताया कि एक स्टॉल पर कम से कम से 20 गत्ता बोतल बंद पानी खप रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मेहमानों के सामने दिखाई हैवानियत: सिरफिरे ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, हालत गंभीर

राहत के लिए पेड़ के नीचे बिता रहे दोपहर
काफी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर होने वाली भीड़ के बीच उमस और गर्मी से बचने के लिए लोग सेकेंड क्लास गेट के सामने सर्कुलेटिंग एरिया में पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठे नजर आए। मौजूद रवि, आफताब, गौरव, विकास सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि प्लेटफार्म से ज्यादा यहां राहत है। ऑटो चालक जोगिंदर ने बताया कि पेड़ सबको बड़ी राहत दे रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed