Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 Year Old Woman Found Hanging in Finance Company Officer Family Alleges Murder

गोरखपुर: फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवती का शव, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा

Sun, 08 Nov 2026 11:54 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 08 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

मृतका की पहचान निंकी (20) के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि युवती की मौत के पीछे हत्या की आशंका है।

विज्ञापन
20 Year Old Woman Found Hanging in Finance Company Officer Family Alleges Murder
कार्यालय के बाहर जुटे युवती के परिजन और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक स्थित ईस्टर्नपुर कॉलोनी में शनिवार रात एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। बेटी के घर नहीं पहुंचने पर तलाश करते हुए ऑफिस पहुंची मां ने अंदर का दृश्य देखा तो चीख पड़ी। युवती का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


 

Trending Videos

उधर, परिजन ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते रविवार को हंगामा कर दिया। पुलिस ने कंपनी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तिनकोनिया नंबर एक के भटोलिया निवासी निंकी (20) चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता राजमन राजभर इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का काम करते हैं। निंकी करीब दो साल से घर से आधा किलोमीटर दूर ईस्टर्नपुर कॉलोनी स्थित सम्यति उत्कृष्टम फाइनेंस कंपनी में काम कर रही थी। वह लोगों को लोन दिलाने और रुपये जमा कराने का काम करती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज शाम सात बजे तक घर पहुंच जाती थी

मां विमला देवी ने बताया कि निंकी रोजाना काम खत्म करने के बाद शाम करीब सात बजे तक घर लौट आती थी। शनिवार को रात 9:30 बजे तक वह घर नहीं पहुंची तो मां उसकी तलाश में ऑफिस पहुंचीं। वहां शटर आधा गिरा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बेटी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर वह चीखते हुए बाहर निकलीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। रविवार सुबह एक बार फिर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण ऑफिस के बाहर जुट गए। उन्होंने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। परिजन ने पुलिस को तहरीर भी दी है।

 
विज्ञापन

कंपनी संचालक हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस के मुताबिक, फाइनेंस कंपनी का संचालन चौरीचौरा क्षेत्र निवासी युवक करता है। वह सूरजकुंड के पास किराये के कमरे में रहता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

 

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती के मोबाइल कॉल डिटेल की भी पड़ताल की जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। - निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed