फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People are getting troubled by the jam on the bridge from morning till evening.

Gorakhpur News: नौसड़ में फिर लगा जाम, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Sat, 21 Mar 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
People are getting troubled by the jam on the bridge from morning till evening.
गोरखपुर। राप्ती नदी पर स्थित राजघाट के पुराने पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को एक बार फिर शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह से ही नौसड़ की ओर से आने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुल पर आधी सड़क घेरकर मरम्मत कार्य किए जाने के कारण केवल छोटे वाहनों का ही आवागमन संभव हो पा रहा है। जैसे-जैसे ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, जाम की स्थिति गंभीर होती चली गई। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोगों को पुल पार करने में 20 से 25 मिनट तक का समय लगने लगा। शाम के समय स्थिति और बिगड़ गई और वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

दूसरे पुल पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से समस्या दोगुनी हो गई। कई वाहन चालक जल्दबाजी में गलत दिशा से निकलने का प्रयास करते दिखे, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। टीपीनगर से नौसड़ जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीं, शुक्रवार को बोक्टा क्षेत्र में भी जाम की स्थिति बनी रही। लोग काफी देर तक जाम में जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की तरफ आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed