फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people are becoming victims of accidents due to sudden braking due to cat crossing road

कब बदलेगी सोच?: टोटके ले रहे जान, बिल्ली के रास्ता काटने पर अचानक लगा देते हैं ब्रेक, होते हैं हादसे का शिकार

Sun, 03 Dec 2023 09:48 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 09:48 AM IST
सार

लंबे समय से लोगों के जेहन में है कि अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो अशुभ होता है। इसी टोटके को लोग अब भी मानते हैं। अचानक बिल्ली के आने पर ब्रेक मार देते हैं। जिसे वह हादसे का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन
people are becoming victims of accidents due to sudden braking due to cat crossing road
रास्ता काटती बिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क पर अचानक जानवर आने से ही नहीं बल्कि बिल्ली के रास्ता काटने का टोटका भी लोगों की जान ले रहा है। बहुतेरे लोग इसे मानते हैं और बिल्ली के रास्ता काटने पर अनहोनी से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा देते हैं। ऐसे में या तो खुद अनियंत्रित हो जाते हैं या फिर पीछे से आने वाले वाहन से टक्कर हो जाती है। 

विज्ञापन


जिस अनहोनी से बचने के लिए वह टोटका करते हैं, वहीं उनकी जान ले लेता है। विशेषज्ञ इसे लंबे समय से आदत में होना बताते हैं। अब जब पुराने समय में लोग इसे मानते थे तो न तो सड़कों पर इतनी गाड़ियां थीं और न ही रफ्तार, मगर आदत बहुत से लोगों ने आज भी नहीं बदली है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से लोगों के जेहन में है कि अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो अशुभ होता है। इसी टोटके को लोग अब भी मानते हैं। अचानक बिल्ली के आने पर ब्रेक मार देते हैं। पुरानी सोच के हिसाब से वह चाहते हैं कि पीछे से आने वाला वाहन गुजर जाए तो जाएं। ऐसा करने से उनके साथ अनहोनी नहीं होगी। लेकिन, जब वह ब्रेक मारते है तो समझ नहीं पाते है कि पीछे से कोई वाहन आ रहा होगा या फिर अचानक ब्रेक से वह खुद भी फिसल जाते हैं। ऐसी घटनाएं मौत बनकर अब सामने आ रही है। हाल के दिनों में कई लोग इस टोटके की वजह से जान गंवा चुके हैं।

हादसे में एक की मौत
गीडा इलाके में बुधवार की रात सेक्टर 15 के पास सड़क हादसे में सहजनवां के सुभाष यादव की मौत हो गई। वह बाइक से घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात में अचानक बाइक के सामने जानवर आने पर उन्होंने सड़क पर ब्रेक मारा और खड़े हो गए। तभी पीछे से वाहन की चपेट में आने से जान चली गई।

विज्ञापन

दूसरा मामला 
25 मई को गोला-माल्हनपार मार्ग पर परसिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप के सामने बिल्ली आई और फिर उसने ब्रेक मार दिया। पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। सभी सिकरीगंज के रहने वाले थे और अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा हुआ था। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए थे, जो बिल्ली आने की बात कहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed