{"_id":"6253efaecde7db2037073dae","slug":"people-above-18-years-get-booster-dose-in-four-private-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: चार निजी अस्पतालों में 18 वर्ष से ऊपर के लोग लगवा सकेंगे बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: चार निजी अस्पतालों में 18 वर्ष से ऊपर के लोग लगवा सकेंगे बूस्टर डोज
Mon, 11 Apr 2022 02:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:36 PM IST
सार
सरकारी बूथों पर अभी 18 वर्ष से अधिक लोगों को नहीं लगाई जाएगी वैक्सीन, 28 लाख से अधिक लोगों को लगनी है बूस्टर डोज।
विज्ञापन
बच्चों को लगा कोरोना का टीका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के 18 वर्ष से ऊपर 28 लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए शहर के चार निजी अस्पतालों में बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर लोग शुल्क देकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। क्योंकि, अब तक शासन ने सरकारी बूथों पर 18 वर्ष से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाने के निर्देश नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के अपोलो क्लीनिक, फातिमा हॉस्पिटल, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल और लाइफ केयर हॉस्पिटल में बूथ बनाकर टीका लगाया जा रहा है। इन बूथों पर लोग शुल्क देकर टीका लगवा रहे हैं। लेकिन, अब तक इन्हें बूस्टर डोज लगवाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन, नए निर्देश के बाद अब निजी अस्पताल में बने बूथों पर बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। इसकी शुरुआत 10 अप्रैल से होगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि निजी अस्पतालों में जो बूथ बनाए जा रहे हैं, वहां पर अब लोग बूस्टर डोज भी लगवा सकते हैं। सरकारी बूथों पर केवल 60 वर्ष से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। बताया कि सरकारी अस्पतालों को लेकर अब तक कोई दिशा निर्देश शासन ने नहीं दिए है।
विज्ञापन
नौ माह बाद ही लगवा सकेंगे बूस्टर डोज
सीमएओ ने बताया कि जिन लोगों का दूसरी डोज जल्द लगी होगी, वह बूस्टर डोज नहीं लगवा सकेंगे। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कम से कम नौ माह का अंतराल होना जरूरी है। इससे पूर्व कोई भी बूस्टर डोज न लगवाएं।