{"_id":"60b0aaa48ebc3e7fd8223c6b","slug":"pensioners-careful-after-fraudsters-calling-for-bank-account-or-ppo-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर सावधान हो जाएं: जालसाज फोन कर मांग रहे बैंक खाता या पीपीओ नंबर, सतर्क रहने की दी गई हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर सावधान हो जाएं: जालसाज फोन कर मांग रहे बैंक खाता या पीपीओ नंबर, सतर्क रहने की दी गई हिदायत
Fri, 28 May 2021 02:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 May 2021 02:02 PM IST
सार
कुछ पेंशनरों ने विभाग में दर्ज कराई शिकायत, सीटीओ ने सभी को सतर्क रहने की दी सलाह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PIXABAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला कोषागार कार्यालय से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई भी फोन कर बैंक खाता नंबर या पीपीओ नंबर मांगे तो उसे न दें। साइबर ठगी में इस जानकारी का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है मगर कुछ पेंशनरों ने विभाग में जानकारी दी है कि उन्हें फोन कर उनका बैंक खाता नंबर और पीपीओ नंबर मांगा जा रहा था। फोन करने वाले खुद को कोषागार कार्यालय का कर्मचारी या अधिकारी बता रहे हैं। उन्होंने जब विभाग आकर इसकी पड़ताल की तो पता चला कि विभाग ने ऐसी किसी जानकारी के लिए फोन नहीं किया था।
विज्ञापन
मुख्य कोषाधिकारी जनार्दन पांडेय ने बताया कि ऐसी कुछ शिकायतें मिली हैं। विभाग की तरफ से किसी भी पेंशनर से ऐसी कोई सूचना नहीं मांगी जाती है। ऐसे में पेंशनर किसी को भी अपने बैंक एकाउंट या पीपीओ नंबर से जुड़ी कोई सूचना न दें।
विज्ञापन
सहायक कोषाधिकारी अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ पेंशनरों ने विभाग आकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पेंशनर के खाते से रकम निकलने की शिकायत नहीं मिली है मगर जागरूक किया जा रहा है कि वे किसी को भी अपने बैंक खाते या पीपीओ नंबर न बताएं।