{"_id":"629a5837dd06706c594abbd1","slug":"pds-shopkeeper-caught-in-less-weighing-gorakhpur-news-gkp4391534192","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली में पकड़ा गया कोलकेशव के कोटेदार का पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली में पकड़ा गया कोलकेशव के कोटेदार का पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटतौली में पकड़ा गया कोलकेशव के कोटेदार का पति
रुद्रपुर। सरकार की ओर से गरीबों को हर महीने मिलने वाले राशन में घटतौली की जा रही है। शुक्रवार को रुद्रपुर ब्लाक के कोलकेशव गांव की कोटेदार का पति घटतौली करते पकड़ा गया। बाट माप विभाग की टीम ने मापकों को सीज कर चालान कर दिया है।
राशन कार्ड धारकों ने अनाज कम देने की शिकायत की थी। बाट माप विभाग के निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने कोलकेशव में छापा मारा। जांच के दौरान कई मापक अधोमानक पाए गए। स्टैंडर्ड मापक से जांच में 50 किलो अनाज में पांच किलो कम पाया गया। जांच के दौरान कोटेदार सरिता यादव मौके पर मौजूद नहीं रहीं। वहां उनके पति नंदकिशोर यादव अनाज वितरण कर रहे थे।
कोलकेशव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान एकौना ग्राम सभा के अंतर्गत आती है। यह गांव राप्ती नही के उस पार बसा है। हाल ही में कोलकेशव का कोटा एकौना से अलग किया गया था। कोटा अलग होने के बाद खाद्यान्न वितरण की तमाम शिकायतें मिल रही थीं। बाट माप निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि दुकानदार की कम तौलने की शिकायत पर शुक्रवार को मापकों की जांच की गई। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। स्टैंडर्ड मापक से खाद्यान्न 50 किलो में पांच किलो कम मिला। घटतौली की रिपोर्ट बनाकर कोटेदार का चालन कर दिया गया है। मापक यंत्रों को सीज कर दिया गया है। जुर्माने का निर्धारण उच्चाधिकारी करेंगे।