फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pay attention to all seven points of SSR in MMMUT

MMMUT: एसएसआर के सभी सात बिंदुओं पर ध्यान दें, वेबसाइट पर डेटा अपलोड भी अहम

Sun, 19 Jun 2022 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jun 2022 09:54 AM IST
सार

एमएमएमयूटी के कुलपति ने बेहतर ग्रेडिंग पाने के लिए साझा की योजनाएं, दिए सुझाव, एमएमएमयूटी में .20 सीजीपीए की रह गई कसर वरना मिलता ए प्लस ग्रेड।

विज्ञापन
Pay attention to all seven points of SSR in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) को नैक के मूल्यांकन में ए ग्रेड मिला है। नैक की ग्रेडिंग में विश्वविद्यालय ने चार में से 3.1 सीजीपीए हासिल किया है, मात्र .20 सीजीपीए अगर मिला होता तो यह ग्रेडिंग ए प्लस की होती। बेहतर ग्रेडिंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं, जिसे हर हाल में फॉलो करना है। विवि ने इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया और पहली बार में ही ए ग्रेड पा लिया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय कहते हैं कि सेल्फ स्टडी रिपोर्ट में अपलोड किए गए सभी सात बिंदुओं पर मेहनत की गई। जो डेटा वेबसाइट पर अपलोड किया गया गया उसे फॉलो किया। स्टूडेंट सेटिस्फेक्शन सर्वे, स्टूडेंट फीडबैक ने जहां अंक वृद्धि में सकारात्मक भूमिका निभाई, वहीं एक्सटेंशन एक्टिविटी के तहत एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्ट्स, यूथ रेड क्रॉस का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर रहा।
विज्ञापन


टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेस पर अतिरिक्त अंक मिले। बेहतर इंफ्रास्ट्रचर की योजना का सकारात्मक प्रभाव नैक पीयर टीम पर पड़ा। आईटी इंफ्रास्ट्रचर ने अंकों में वृद्धि की। साथ ही ई-गर्वनेंस व कैंपस सलेक्शन का भी असर पड़ा। प्रो. पांडेय ने बताया कि वेस्ट मैनेजेंट, शोध व शिक्षा के लिए पॉलिसी, डि सेंट्रेलाइज्ड गर्वनेंस, स्टूडेंट प्रोग्राम, कैंपस सलेक्शन के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं और इसे कैसे फॉलो करते हैं, इस पर भी नैक टीम की नजर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानें, किस बिंदु पर है कितना अंक
1-पाठ्यचर्या के विविध पक्ष (कोर्स, सेलेबस आदि की जानकारी) -150 अंक
2- अध्ययन अध्यापन, एवं मूल्यांकन-200 अंक
3- शोध, नवाचार एवं विस्तार गतिविधियां-250 अंक
4- अवस्थापना एवं सुविधाएं-100 अंक
5- छात्रों के सर्वांगीण विकास की व्यवस्थाएं (ट्रेनिंग प्लेसमेंट एवं इसके लिए विभिन्न सुविधाएं)-100 अंक
6- प्रशासनिक व्यवस्था, नेतृत्व एवं प्रबंधन-100 अंक
7- संस्थागत मूल्य एवं परंपराएं-100 अंक

ऐसे होगा ग्रेड निर्धारण

सीजीपीए        ग्रेड     
3.51- 4.00    A++
3.26-3.50      A+
3.01- 3.25     A
2.76-3.00     B++
2.51-2.75     B+    
2.01- 2.50    B
1.51- 2.00    C    
1.50  या कम  D

4000 अंकों के पूर्णांक में 3095 अंक मिले

एमएमएमयूटी को सात बिंदुओं में 4000 अंक में 3095 अंक मिले हैं। कोर्स व सेलेबस, अध्यापन-अध्यापन व मूल्यांकन, शोध, अवस्थापना व सुविधाएं और संस्थागत मूल्य एवं परंपराएं में 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। जबकि तीन मानकों शोध, नवाचार व विस्तार गतिविधियां, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट और प्रशासनिक व्यवस्था, नेतृत्व और प्रबंधन में विश्वविद्यालय को प्रथम श्रेणी के अंक मिले हैं। विश्वविद्यालय को 77 प्रतिशत अंक 3.1 सीजीपीए मिला है और ए ग्रेड पाने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed