UP NEWS: बिना मौसम डेंगू के मिल रहे मरीज, जुलाई से अगस्त माह के बीच फैलती है ये बीमारी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीज हर साल आते हैं। जुलाई से लेकर अगस्त माह में डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिलते हैं। यही वजह है कि लोगों का आगाह किया जाता है कि इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच डेंगू की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत बढ़ा दी है। जनवरी से अबतक सरकारी अस्पतालों में डेंगू के 13 मरीज मिल चुके हैं। चिंता की बात यह है कि मरीज हर माह मिले हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि डेंगू के वायरस बिना मौसम के भी सक्रिय रहे हैं। ऐसे में अब शोध की जरूरत है कि कौन सा वैरिएंट बिना मौसम के भी सक्रिय रहा।
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में जांच में मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे इंसेफेलाइटिस के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें दो मरीज बिहार के रहने वाले हैं। वहीं, गगहा की रहने वाली पांच साल की मासूम में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती देवरिया के चार, बिहार के पांच और कुशीनगर व संतकबीरनगर के एक-एक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इंसेफेलाइटिस के तीन मरीजों में मिले डेंगू के वायरस
इंसेफेलाइटिस के तीन मरीजों में डेंगू के वायरस मिले हैं। इनमें गगहा के डांगीपार निवासी पांच वर्षीय मासूम सहित दो अन्य बच्चे शामिल हैं। परिजनों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इन्हें भर्ती कराकर इलाज कराया। जहां पर जांच में एईएस के साथ डेंगू की पुष्टि हुई है।
हर साल जुलाई से अगस्त माह के बीच फैलता है डेंगू
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीज हर साल आते हैं। जुलाई से लेकर अगस्त माह में डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिलते हैं। यही वजह है कि लोगों का आगाह किया जाता है कि इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें।चार स्ट्रेन की हो चुकी है पहचान
सूबे में डेंगू के चार स्ट्रेन की पहचान हो चुकी है। इन्हें स्ट्रेन एक, दो तीन और चार नाम दिया गया है। मरीजों के नमूने स्ट्रेन की जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वॉयरोलॉजी पुणे को भेजा जाते हैं। जहां से डेंगू के दो स्ट्रेन की पहचान हुई थी। इस बार कौन से स्ट्रेन के मरीज मिल रहे हैं। इसकी जांच अब आरएमआरसी करेगी।एक नजर आंकड़ों में
माह पॉजिटिव मरीजजनवरी तीन
फरवरी शून्य
मार्च एक
अप्रैल पांच
मई एक
जून दो